{"_id":"608956a88e4879698c7314ec","slug":"allahabad-high-court-judge-vk-srivastava-died-of-coronavirus-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति वी के श्रीवास्तव का कोरोना संक्रमण से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति वी के श्रीवास्तव का कोरोना संक्रमण से निधन
Wed, 28 Apr 2021 06:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 28 Apr 2021 06:06 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया।कुछ दिन पहले उन्हे एस पी जी आई मे भर्ती कराया गया था। उनका इलाज चल रहा था। न्यायमूर्ति श्रीवास्तव के निधन से हाईकोर्ट मे शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
जस्टिस वीके श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया।कुछ दिन पहले उन्हे एस पी जी आई मे भर्ती कराया गया था। उनका इलाज चल रहा था। न्यायमूर्ति श्रीवास्तव के निधन से हाईकोर्ट मे शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति श्रीवास्तव का जन्म एक जनवरी 1962 मे हुआ। 1986 में विधि स्नातक व 1988 में विधि परास्नातक डिग्री हासिल करने के बाद वकालत शुरू की और 2005 में न्यायिक सेवा में चयनित हुए। 2016 में जिला जज प्रोन्नत हुए।
विज्ञापन
वह 20 सितंबर 2016 से 21 नवंबर 2018 तक प्रमुख सचिव विधि रहे। 22 नवंबर 2018 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए। इनका कार्यकाल 31 दिसम्बर 2023 तक था। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें लखनऊ एसपीजीआई ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
सेवारत न्यायमूर्ति श्रीवास्तव के निधन की खबर फैलते ही अधिवक्ताओं, न्यायाधीशों, न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया में शोक प्रकट करने व श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह जनपद महराजगंज ले जाया जा रहा है।