Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Officials' style of functioning is akin to entrusting the guarding of chickens to a fox

यूपी : मुर्गियों की रखवाली लोमड़ी को सौंपने जैसी है अफसरों की कार्यशैली: हाईकोर्ट ने गैंगस्टर मुकदमा किया रद्द

Thu, 12 Nov 2026 02:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Nov 2026 02:22 PM IST
सार

गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई में अधिकारियों की लापरवाही पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बेहद सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि नागरिकों की स्वतंत्रता की रक्षा का दायित्व संभालने वाले अधिकारियों की कार्यशैली मुर्गियों की रखवाली लोमड़ी को सौंपने जैसी है। अदालत ने गैंग चार्ट में शामिल मूल मुकदमों में आरोपियों को मिली राहत और गिरोह बनाकर अपराध करने के प्रथमदृष्टया साक्ष्य नहीं मिलने पर गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्यवाही निरस्त कर दी।

विज्ञापन
Officials' style of functioning is akin to entrusting the guarding of chickens to a fox
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के तहत गैंग चार्ट तैयार करने और उसे मंजूरी देने में अधिकारियों की लापरवाही पर बेहद तल्ख टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि नागरिकों के जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की रक्षा का दायित्व जिन अधिकारियों को सौंपा गया है वे इतनी लापरवाही बरत रहे हैं कि यह स्थिति मुर्गियों की रखवाली की जिम्मेदारी लोमड़ी को सौंपने जैसी है।

विज्ञापन

अदालत ने कहा कि अधिकारियों की ऐसी कार्यप्रणाली नागरिकों की स्वतंत्रता के लिए गंभीर खतरा है। न्यायमूर्ति संदीप जैन ने दिनेश उर्फ टीटो और अन्य की ओर से दाखिल याचिका स्वीकार करते हुए मथुरा के गोवर्धन थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे की पूरी कार्यवाही निरस्त कर दी।
विज्ञापन


मामले में याचियों ने गैंगस्टर कार्यवाही रद्द करने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। याचियों का कहना था कि उनके खिलाफ गैंग चार्ट में चार मूल आपराधिक मुकदमों का उल्लेख किया गया था। इनमें से तीन मुकदमों में वे बरी हो चुके हैं। चौथे मुकदमे में भी अपील के बाद डकैती और धमकी के आरोपों से बरी कर दिया गया है। केवल मारपीट मामले में सजा बरकरार है जिसके खिलाफ हाईकोर्ट में आपराधिक पुनरीक्षण लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

समाज में आतंक फैलाने का नहीं है कोई साक्ष्य

उनके खिलाफ ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जिससे साबित हो कि वे गिरोह बनाकर समाज में आतंक फैलाते थे अथवा अनुचित आर्थिक लाभ हासिल करते थे। ऐसे में गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही रद्द की जाए। राज्य सरकार याचिका का विरोध किया।

पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए केवल आपराधिक इतिहास पर्याप्त नहीं है। यह भी जरूरी है कि आरोपी किसी गिरोह का सदस्य हो और उसकी गतिविधियों का उद्देश्य लोक व्यवस्था को प्रभावित करना अथवा अनुचित आर्थिक, भौतिक या अन्य लाभ हासिल करना हो।


गैंग चार्ट को मंजूरी देने वाले अधिकारियों को स्वतंत्र रूप से विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड पर ऐसा प्रथमदृष्टया कोई साक्ष्य नहीं था जिससे गिरोह बनाकर लोक व्यवस्था भंग करने या आर्थिक लाभ हासिल करने का उद्देश्य साबित हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed