फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court Bar council election result announced 

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चार पदों का परिणाम घोषित, अमरेंद्र अध्यक्ष, प्रभाशंकर महासचिव निर्वाचित

Thu, 27 Feb 2020 10:49 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 27 Feb 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
Allahabad High Court Bar council election result announced 
prayagraj news - फोटो : prayagraj

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में अमरेंद्र नाथ सिंह अध्यक्ष और प्रभाशंकर मिश्र महासचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं। बृहस्पतिवार को कार्यकारिणी के चार पदों की मतगणना पूरी हो गई। अध्यक्ष, महासचिव के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर जमील अहमद और कोषाध्यक्ष पद पर दुर्गेश चंद्र तिवारी विजयी रहे। 

विज्ञापन


संयुक्त सचिव के चार पदों की मतगणना अभी जारी है। इसका परिणाम शुक्रवार को आने की उम्मीद है। वहीं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राधाकांत ओझा ने मतों की गिनती में धांधली का आरोप लगाते हुए एल्डर कमेटी से शिकायत की है।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर अमरेंद्र नाथ सिंह (2265) ने कांटे की टक्कर में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राधाकांत ओझा (2058) को 209 मतों के अंतर से हरा दिया। जबकि, शुरुआत से ही आगे चल रहे प्रभाशंकर मिश्र (2413) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्यधीर सिंह जादौन (1708) को 705 मतों के अंतर से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जमील अहमद (1797) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश्वर सिंह (1311) को 486 मतों के अंतर से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कोषाध्यक्ष पद पर चौथी बार मैदान में उतरे दुर्गेश चंद्र तिवारी (2963) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार मिश्र (1375) को 1588 मतों के भारी अंतर से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed