फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court Bail granted to builder Rajiv Rana, the main accused in Bareilly gang war.

Allahabad High Court : बरेली गैंगवार के मुख्य आरोपी बिल्डर राजीव राणा की जमानत मंजूर, एकल पीठ ने दिया आदेश

Sun, 27 Oct 2024 04:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Oct 2024 04:20 PM IST
सार

यह चर्चित मामला बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है। 22 जून की सुबह साढ़े छह बजे प्लॉट के कब्जे को लेकर बरेली के बजरंग ढाबे पर फिल्मी स्टाइल में गैंगवार हुआ था। यह गैंगवार भाजपा के विधायक रहे राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के साथी राजीव राणा गुट और दूसरे पक्ष में मार्बल कारोबारी आदित्य उपाध्याय गुट के बीच हुआ था।

विज्ञापन
Allahabad High Court Bail granted to builder Rajiv Rana, the main accused in Bareilly gang war.
राजीव राना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली गैंगवार के मुख्य आरोपी भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के करीबी राजीव राणा की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। यह आदेश न्यायमूर्ति श्रीप्रकाश सिंह की एकल पीठ ने दिया है। यह चर्चित मामला बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है। 22 जून की सुबह साढ़े छह बजे प्लॉट के कब्जे को लेकर बरेली के बजरंग ढाबे पर फिल्मी स्टाइल में गैंगवार हुआ था। यह गैंगवार भाजपा के विधायक रहे राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के साथी राजीव राणा गुट और दूसरे पक्ष में मार्बल कारोबारी आदित्य उपाध्याय गुट के बीच हुआ था।

विज्ञापन


थाना पुलिस के सामने घंटों ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना में राजीव राणा गुट के चार लोगों के खिलाफ नामजद, 20 से 25 सहयोगियों व दूसरे पक्ष के आदित्य उपाध्याय, अभिराज, उनके चौकीदार समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जबकि, आदित्य उपाध्याय के नौकर रोहित शर्मा ने भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, उनके साथी राजीव राणा समेत 11 के खिलाफ नामजद और करीब 150 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

शासन के रिपोर्ट तलब करने पर पुलिस अधिकारियों ने की सख्त कार्रवाई

शासन से रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई शरू की है। इसके बाद राजीव राणा समेत दर्जनों को जेल भेजा गया है। साथ ही बवालियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए पुलिस प्रशासन, बीडीए और नगर निगम ने संपत्तियों का चिह्नांकन करने बाद मुख्य आरोपी बिल्डर राजीव राणा का होटल सील करने के बाद बुलडोजर की कार्रवाई हुई। दो बिल्डिंग का ध्वस्तीकरण किया गया, जबकि दो और बिल्डिंगों का नोटिस जारी किया गया था।

बिल्डर के होटल में रची गई गैंगवार की साजिश

पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि बिल्डर राजीव राणा के सिटी स्टार होटल में गैंगवार की साजिश रची गई थी। इसके तहत 22 जून की सुबह तड़के विवादित प्लॉट पर पहुंचकर जेसीबी से रखें पत्थरों को ढहा दिया गया था। बिल्डिंग को तोड़ दी गई थी। बीडीए की बाउंड्री को भी तोड़ दिया गया था। इस दौरान दोनों ओर से करीब 100 राउंड फायरिंग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed