{"_id":"627fe13f7457f2542862e983","slug":"allahabad-high-court-91997-disposal-of-cases-in-district-lok-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"allahabad High Court : जिला लोक अदालत में 91997 वादों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
allahabad High Court : जिला लोक अदालत में 91997 वादों का निस्तारण
Sat, 14 May 2022 10:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 14 May 2022 10:35 PM IST
सार
लोक अदालत का आयोजन जिला जज नलिन कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। उन्होंने भी 17 वादों का निस्तारित किया। इसके साथ ही फौजदारी वादों के कुल 6149 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : शनिवार को जिला लोक अदालत का शुभारंभ करते जिला जज नलिन कुमार श्रीवास्तव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला न्यायालय और तहसीलों में कुल 91997 वादों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही मोटर दुर्घटना दावा में 15 लाख, 62 हजार रुपये का प्रतिकर प्रदान किया गया।
विज्ञापन
लोक अदालत का आयोजन जिला जज नलिन कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। उन्होंने भी 17 वादों का निस्तारित किया। इसके साथ ही फौजदारी वादों के कुल 6149 वादों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक न्यायालयों में भी कुल 74 वादों का निस्तारण समझौते के आधार पर किया गया। इसके अलावा मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 130 वाद निस्तारित करते हुए कुल 15 लाख, 62 हजार रुपये का प्रतिकर प्रदान किया गया।
विज्ञापन
कॉमर्शियल कोर्ट द्वारा 20 वादों का, विद्युत के 92 मामलों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरेंद्र नाथ द्वारा 1104 वाद, रेलवे मजिस्ट्रेट उत्सव गौरव राज द्वारा 1302 वाद, अमित वर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय द्वारा 820 वादों का निस्तारण किया गया। राजस्व न्यायालयों ने भी कुल 62 हजार 582 वादों का निस्तारण किया। इसक अलावा बैंक के प्री लिटिगेशन के 1287 मामले निस्तारित हुए। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रज्ञा सिंह द्वितीय ने बताया कि अदालतें शाम चार बजे तक चलीं।
विज्ञापन