फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad degree college annual function 2020

मेधावियों को मिले मेडल और प्रमाणपत्र

Mon, 17 Feb 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Allahabad degree college annual function 2020
Allahabad degree college annual function 2020 - फोटो : ALDCOMPACT
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में वार्षिकोत्सव का आयोजन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रयागराज। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में रविवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने परास्नातक की परीक्षाओं में अलग-अलग विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि समेत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व प्राचर्य डॉ. हर्ष देव सिंह, डॉ. मुक्ति व्यास और डॉ. शशि टंडन को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत रागिनी मिश्रा ने गणेश वंदना और वारिश ने हिंदुस्तान शीर्षक से कविता प्रस्तुत की। शिक्षाशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने नारी सुरक्षा पर नाटक प्रस्तुत किया। श्वेता आनंद की ओर से प्रस्तुत एकल नृत्य भी काफी सराहा गया। इसके अलावा नागेंद्र पाठक और सुहेल ने स्वरचित पाठ किया, जिसे खूब वाहवाही मिली। इतिहास विभाग की छात्राओं की ओर से प्रस्तुत लोकनृत्य और संस्कृत विभाग के विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत होली गीत समारोह का खास आकर्षण रहा। प्राचार्य डॉ. अतुल कुमार सिंह ने अध्यक्षता एवं डॉ. राजेंद्र त्रिपाठी रसराज ने संचालन किया। संयोजन समिति में डॉ. रामवर्ण शुक्ल, डॉ. नीना शुक्ला, डॉ. सुमिता टंडन, डॉ. मालती, डॉ. जया का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

इन्हें मिले मेडल और प्रमाणपत्र
कन्हैयालाल मिश्र (संस्कृत विभाग), आर्श्या वसीम (उर्दू), अनुराधा यादव (प्रचीन इतिहास), विपिन पटेल (रक्षा अध्ययन), मनीषा गुप्ता (अर्थशास्त्र), रिद्धि चौरसिया (शिक्षाशास्त्र), सगोरिका सरकार (अंग्रेजी), कनुप्रिया त्रिपाठी (भूगोल), शालिनी सिंह (हिंदी), ललिता सिंह (मध्य कालीन इतिहास), स्वाति पाठक (संगीत), मृदानी पाण्डेय (राजनीति विभाग), दिव्यांशा मिश्रा (मनोविज्ञान), शालिनी कुमारी (पेंटिग), शांता सिंह (संगीत), अनुराग गुप्ता (गणित), अनामिका सिंह (रक्षा अध्ययन), अमित यादव (भौतिक विज्ञान), नाशरा सिद्दीकी (कामर्स विभाग), अभिषेक त्रिपाठी (विधि विभाग)। क्विज प्रतियोगिता: प्रियंका यादव, चंद्रकांत पांडेय, शैलेंद्र कुमार, शुभम। भाषण प्रतियोगिता: विकास कुमार यादव, नागेंद्र कुमार पाठक, सलमा खातून, शिवम त्रिपाठी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed