फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad court was burnt after the murder hundreds of vehicles were burnt after stone pelting

वकील नबी हत्याकांड : हत्या के बाद जल उठी थी इलाहाबाद की कचहरी, पथराव के बाद फूंक दिए गए थे सैकड़ों वाहन

Fri, 23 Sep 2022 01:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Sep 2022 01:05 AM IST
सार

घटना वाले दिन कचहरी लंच तक रोज की तरह बिल्कुल सामान्य थी। इसी बीच पार्किंग क्षेत्र में दरोगा शैलेंद्र सिंह और वकील नबी अहमद के बीच बहस हो गई। वकील संख्या में ज्यादा थे, वे भारी पड़े। इसी बीच दरोगा ने रिवाल्वर निकाल ली।

विज्ञापन
Allahabad court was burnt after the murder hundreds of vehicles were burnt after stone pelting
Prayagraj News : वकील का हत्यारोपी दरोगा शैलेंद्र सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कचहरी में 11 मार्च 2015 को वकील नबी अहमद की हत्या के बाद पूरा क्षेत्र जल उठा था। दर्जनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था तो पचासों गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी। बवाल के दौरान कई वकील और पुलिस वाले घायल हो गए थे। वकीलों का आंदोलन पूरे प्रदेश में फैल गया था। आरोपी दरोगा को घटना के तीन दिन बाद गिरफ्तार किया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन



घटना वाले दिन कचहरी लंच तक रोज की तरह बिल्कुल सामान्य थी। इसी बीच पार्किंग क्षेत्र में दरोगा शैलेंद्र सिंह और वकील नबी अहमद के बीच बहस हो गई। वकील संख्या में ज्यादा थे, वे भारी पड़े। इसी बीच दरोगा ने रिवाल्वर निकाल ली। कोई कुछ समझ पाता कि शैलेंद्र ने वकील नबी पर गोली चला दी। वह तड़पते हुए गिरे और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

शंकरगढ़ थाने के नारीबारी इलाके में पोस्टेड शैलेंद्र सिंह घटना के बाद वकीलों पर रिवाल्वर तानता हुआ वहां से भाग निकला। उसने वकीलों को धमकी भी दी थी कि कोई उसका पीछा न करे। चंद मिनटों में वकील की हत्या की बात पूरे कचहरी और हाईकोर्ट तक पहुंच गई। भयानक बवाल शुरू हो गया। गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की गई। जमकर पथराव किया गया।


एसएसपी ने शहर ही नहीं पूरे जिले से फोर्स मंगवा ली लेकिन बवाल काबू में नहीं आ रहा था। पीएसी और आरएएफ को भी कॉल किया गया। वकीलों का प्रदर्शन अगले दिन हाईकोर्ट और पूरे प्रदेश में फैल गया था। 

तीन दिन बाद पकड़ा गया था दरोगा 
वकील की हत्या करने वाला दरोगा शैलेंद्र सिंह तीन दिन बाद पकड़ा गया। शैलेंद्र अंबेडकर नगर का रहने वाला है। पुलिस की एक टीम पहले ही अंबेडकर नगर भेज दी गई थी लेकिन प्रयाग स्टेशन के पास से पकड़ा गया। वह कहीं भागने के फिराक में था। 


हत्याकांड के बाद अदालतों की सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट ने बनाई थी कमेटी 
कचहरी में वकील नबी अहमद की हत्या के बाद हाईकोर्ट ने बवाल की जांच और निचली अदालतों में सुरक्षा के उपायों के लिए एक न्यायमूर्ति की अध्यक्षता में कमेटी का भी गठन किया था। 


दरोगा की पत्नी की अर्जी पर हाईकोर्ट ने केस रायबरेली किया था ट्रांसफर
दरोगा शैलेंद्र सिंह की पत्नी सपना सिंह ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा था कि वह बिल्कुल अकेली पड़ गई है। उसे कोई वकील नहीं मिल रहा है। इसी को आधार बनाकर उसने पति शैलेंद्र सिंह के खिलाफ चल रहे हत्या के मुकदमे की सुनवाई किसी और जिले से कराने का आग्रह किया था। उसकी अर्जी पर हाईकोर्ट ने केस रायबरेली ट्रांसफर कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed