फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   All weather lights in roadways buses to combat fog

कोहरे से निपटने के लिए रोडवेज बसों में ऑल वेदर लाइट

Sun, 24 Nov 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
All weather lights in roadways buses to combat fog
All weather lights in roadways buses to combat fog - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। कोहरे के मौसम मेें यात्रियों के सुरक्षित सफर के लिए यूपी रोडवेज ने अपनी बसों में ऑल वेदर लाइट लगवाना शुरू कर दिया है। पहले चरण में प्रयागराज परिक्षेत्र की सभी 65 रात्रिकालीन बसों में ऑल वेदर लाइट लगा दी गई है। इसकी मदद से घने कोहरे में भी ड्राइवर बसों को आसानी से चला सकेंगे। इससे दुर्घटना होने की संभावना भी कम होगी।
विज्ञापन

दरअसल सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ ही प्रदेश के तमाम स्थानों पर स्मॉग के बाद अब संभावित कोहरे से निपटने के लिए रेलवे और रोडवेज दोनों ही तैयारी कर रहे हैं। प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन के मुताबिक ऑल वेदर लाइट में बसों में एक खास तरह का बल्ब लगाया गया है। यह बल्ब कोहरे के हिसाब से खुद को एडजस्ट करता है। जितना घना कोहरा होगा बल्ब से उतनी ही तेज पीली रोशनी निकलेगी। इससे कोहरे का प्रभाव काफी हद तक कम हो जाता है। इससे चालक को बाहर स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि अभी प्रयागराज परिक्षेत्र की 65 रात्रिकालीन बसों में ड्राइवर साइड वाले बाहरी हिस्से में यह लाइट लगाई गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिक प्रयागराज परिक्षेत्र के सिविल लाइंस, प्रयाग, जीरोरोड, लीडर रोड, लालगंज, बादशाहपुर, मिर्जापुर एवं प्रतापगढ़ की सभी 522 रोडवेज की बसों में यह लाइट लगाई जाएगी। इस माह के आखिरी तक सभी बसों में यह लाइट लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed