फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   All three resident doctors suspended for ten days

Prayagraj News: तीनों रेजिडेंट डॉक्टर दस दिन के लिए निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
All three resident doctors suspended for ten days
बांदा के तीमारदारों से मारपीट मामले में मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने तीनों आरोपी रेजिडेंट डॉक्टराें के खिलाफ जांच रिपोर्ट प्राचार्य डॉ.वत्सला मिश्रा को सौंप दी है। इसमें प्रॉक्टर डॉ.दिलीप चौरसिया ने तीनों को अनुशासनहीनता का दोषी पाया है। इसके लिए इन्हें तत्काल प्रभाव से 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में अब यह तीनों चिकित्सा सबंधित किसी प्रकार का कार्य दस दिन तक नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा इनको प्रिंसिपल कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को तीनों जूनियर रेजिडेंट डॉक्टराें ने अपना लिखित बयान प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सौंप दिया था। वहीं, स्वरूप रानी अस्पताल के वार्ड 12 में मौजूद वार्ड बॉय और नर्स का भी बयान दर्ज किया गया था। इसमें पाया गया था कि मारपीट की शुरुआत पहले तीमारदारों ने की थी। इसके अलावा महिला रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ तीमारदारों ने बदसलूकी भी की थी।
विज्ञापन

वहीं, जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के लिखित जवाब में भी तीमारदारों की ओर से पहले मारपीट की शुरुआत करने की बात कही गई थी। डॉ.दिलीप चौरसिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मरीजों के तीमारदारों से पहले या फिर बाद में मारपीट करना गलत है। बदसलूकी करने वाले तीमारदारों को पुलिस के हवाले भी किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए था। इस प्रकार का कृत्य अनुशासनहीनता को दर्शाता है। इसके लिए तीनों जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को सजा के तौर पर 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया।

तीमारदारों के साथ मारपीट करना ही गलत है। यह अनुशासनहीता को दर्शाता है। अगर कोई तीमारदार या फिर मरीज बदसलूकी और मारपीट करने की हरकत करता है तो उसे पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए। इन तीनों डॉक्टरों को दस दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।
-डॉ. दिलीप चौरसिया, प्रॉक्टर, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed