फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   All three accused of molesting a minor with a cloth in his mouth arrested

Crime News : मुंह में कपड़ा ठूंसकर नाबालिग से छेड़खानी के तीनों आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Nov 2022 09:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Nov 2022 09:26 PM IST
सार

रात में ही थाने लाकर पूछताछ की गई तो तीनों ने घटना में संलिप्तता कबूल ली। इसके बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मिर्च स्प्रे और कपड़ा बरामद कर लिया गया। आरोपियों में से एक राजकुमार यादव (19) है।

विज्ञापन
All three accused of molesting a minor with a cloth in his mouth arrested
छेड़छाड़ - फोटो : demo pic

विस्तार

मुंह में कपड़ा ठूंसकर आठ वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ करने के तीनों आरोपी गिरफ्तार मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिए गए। तीनों सरेंडर करने की फिराक में थे और रात में ही अहमदाबाद से गांव पहुंचे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इनमें से दो नाबालिगों को किशोर गृह जबकि एक को जेल भेज दिया गया है। नवाबगंज पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी घटना के बाद ही ट्रेन पकड़कर अहमदाबाद चले गए थे। वहां अपने एक रिश्तेदार की मदद से तीनों वहां ठहरे थे। वह कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में थे। मंगलवार रात तीनों इसी संबंध में गुपचुप तरीके से गांव आए।
विज्ञापन



इसी दौरान इंस्पेक्टर अनूप सिंह को भनक लग गई और उन्होंने मयटीम घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। रात में ही थाने लाकर पूछताछ की गई तो तीनों ने घटना में संलिप्तता कबूल ली। इसके बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मिर्च स्प्रे और कपड़ा बरामद कर लिया गया। आरोपियों में से एक राजकुमार यादव (19) है। इसके अलावा दो अन्य आरोपी नाबालिग हैं। बुधवार दोपहर बाद राजकुमार को कोर्ट जबकि नाबालिग आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। रिमांड मंजूर होने पर राजकुमार को नैनी जेल जबकि नाबालिग आरोपियों को किशोर न्यायालय के आदेश पर खुल्दाबाद किशोर संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। एएसपी चिराग जैन ने बताया कि सभी नामजद आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन



पांच पहले ही जा चुके हैं जेल
घटना 28 अक्टूबर को हुई थी। नामजद आरोपी फरार हो गए थे जबकि पूछताछ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के पिता व भाई और एक आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन पर अभियुक्तों को संरक्षण देने का आरोप है। उधर मंगलवार सुबह थाने व एसएसपी कार्यालय पहुंचकर स्थानीय लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed