फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   all corporator took owth in house on contstitution day

महापौर ने नगर निगम सदन हाल में दिलाई शपथ

Wed, 27 Nov 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
all corporator took owth in house on contstitution day
all corporator took owth in house on contstitution day - फोटो : CITY DESK
म कांग्रेस के पार्षदों ने किया बहिष्कार
विज्ञापन

अनुपस्थित पार्षदों शपथ दस दिन बाद
संविधान दिवस और आंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को नगर निगम के सदन हाल में महापौर ने पार्षदों, अफसरों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इससे पूर्व कांग्रेस के पार्षदों ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया और सदन हाल से बाहर चले गए।
महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने संविधान के मुताबिक चलने और कार्य करने की अपील की। उन्होंने बताया कि अनुपस्थिति सदस्यों को दस दिन बाद शपथ दिलाई जाएगी। इस मौके पर विरोध कर रहे कांग्रेसी पार्षदों को उन्होंने नैतिकता का पाठ पठाया। वहीं वरिष्ठ पार्षद रतन दीक्षित ने संविधान के साथ नगर निगम अधिनियम का पालन करने की बात कही। पार्षद कमलेश सिंह, आनंद घिल्डियाल आदि ने भी संविधान से जुड़े मामलों को उठाया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर आयुक्त रवि रंजन, अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद, सचिव परिषद पीके मिश्रा, जलकल जीएम रतन लाल, सीएओ अजय कुमार, समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह, पार्षद कुसुमलता गुप्ता, सुनीता श्रीवास्तव, निक्की कुमारी, रोमा भारतीय, रूपा देवी, सरस्वती कुशवाहा, कमलेश सिंह, मिथलेश सिंह, अजय यादव, अमरजीत सिंह, दीपक कुशवाहा, फजल खान, रोहित मालवीय समेत अन्य पार्षद और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पार्षदों ने किया बहिष्कार
कंाग्रेस के पार्षद मुकुंद तिवारी ने संविधान और महिला सम्मान से जुड़े मामले उठाते हुए बहिष्कार का प्रस्ताव किया। उनके साथ पार्षद ज़िया उबैद खान, अशोक सिंह, मुमताज अंसारी, तस्लीम उद्दीन, अल्पना निषाद, पार्षद मीरा कुमारी सदन हाल से बाहर चले गए।

पांच जोनों में होगा दिव्यांग चिह्निकरण शिविर
सदन हाल में जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह ने दिव्यांगों को नि:शुल्क उपकरण वितरित किए जाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम के साथ विभाग यह योजना संचालित करेगा। दिव्यांग चिह्निकरण शिविर सभी पांच जोनों में आयोजित किए जाएंगे। साथ ही वयोश्री योजना का क्रियान्वयन भी किया जाएगा। जिसके तहत दिव्यांग न होते हुए भी बुजुर्गों को छड़ी, व्हील चेयर आदि सामग्री दी जाएगी। इस संबंध में विभिन्न क्षेत्रों में 19 से 25 दिसंबर तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। जहां दिव्यांग और आय प्रमाणपत्र मौके पर ही बनाए जाएंगे।

all corporator took owth in house on contstitution day

all corporator took owth in house on contstitution day- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed