{"_id":"620015f8991768602c167c16","slug":"all-bjp-candidates-including-prayagraj-chha-nandi-neelam-will-file-nomination-today-allahabad-news-ald326504767","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने दाखिल किया नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने दाखिल किया नामांकन पत्र
Mon, 07 Feb 2022 08:00 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 08:00 PM IST
सार
नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी मंत्री नंदी ने कहा कि प्रयागराज शहर दक्षिणी मेरा परिवार है। हमारा जन-जन से व्यक्तिगत पारिवारिक संबंध है। हम एक-दूसरे के सुख-दुःख में शामिल रहते हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : नामांकन पत्र दाखिल करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद मंत्री नंदी ने जुलूस निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी मंत्री नंदी ने कहा कि प्रयागराज शहर दक्षिणी मेरा परिवार है। हमारा जन-जन से व्यक्तिगत पारिवारिक संबंध है। हम एक-दूसरे के सुख-दुःख में शामिल रहते हैं। मैं खुद को प्रयागराज का नेता नहीं, बल्कि बेटा मानता हूं। प्रयागराज की जनता का प्यार, आशीर्वाद और समर्थन सदैव मिला है और इस स्नेह के बल पर इस बार एक नया इतिहास बनेगा।
विज्ञापन
मंत्री नंदी सोमवार की सुबह बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामना पूर्ति मंदिर में पूजन अर्चन के बाद महापौर के साथ कचहरी जाकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद नंदी ने मीरापुर स्थित ललिता देवी मंदिर में जाकर पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
जिसके बाद नामांकन जुलूस निकाला गया, जो खत्री पाठशाला चौराहा, डॉक्टर पांडे चौराहा, बलुआ घाट चौराहा, कटघर चौराहा, कल्लू कचौड़ी चौराहा, छोटा चौराहा, मुट्ठीगंज, बड़ा चौराहा मुट्ठीगंज, रामभवन चौराहा, सुलाकी चौराहा, लोकनाथ चौराहा, घंटाघर चौराहा होते हुए जॉनसेनगंज चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ।