फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   All 26 trains not stopping in Prayagraj till Mahakumbh will be stopped, proposal sent

Railway News : महाकुंभ तक प्रयागराज में न रुकने वालीं सभी 26 ट्रेनों का हो जाएगा ठहराव, भेजा गया प्रस्ताव

Sun, 14 Jul 2024 03:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jul 2024 03:23 PM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन से कुल 264 ट्रेनों की आवाजाही वर्तमान समय है। इसमें से 26 ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं है। प्रदेश का महत्वपूर्ण शहर होने एवं महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन होने के बावजूद यहां 26 ट्रेनों के ठहराव न होने का मुद्दा अमर उजाला ने उठाया था।

विज्ञापन
All 26 trains not stopping in Prayagraj till Mahakumbh will be stopped, proposal sent
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। महाकुंभ मेले के पहले प्रयागराज जंक्शन पर न ठहरने वालीं 26 ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा। इसमें भुवनेश्वर राजधानी, सियालदाह दुरंतो, अगरतला राजधानी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्रमुख रूप से शामिल हैं। इनका ठहराव होने के बाद प्रयागराज देश के उन चुनिंदा स्टेशनों में शामिल हो जाएगा, जहां सभी यात्री ट्रेनों का ठहराव होता है।

विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन से कुल 264 ट्रेनों की आवाजाही वर्तमान समय है। इसमें से 26 ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं है। प्रदेश का महत्वपूर्ण शहर होने एवं महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन होने के बावजूद यहां 26 ट्रेनों के ठहराव न होने का मुद्दा अमर उजाला ने उठाया था। इसके बाद पिछले वर्ष उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के अधीन आने वाले लोकसभा सदस्यों की महाप्रबंधक एनसीआर संग बैठक में यह मुद्दा पूर्व सांसद केशरी देवी ने उठाया था। डीआरएम प्रयागराज हिमांशु बडोनी ने बैठक में सवालों के जवाब में रेलवे की ओर से की गई कार्रवाई के बारे में उन्हें अवगत कराया है।

विज्ञापन

केशरी देवी को इसी सप्ताह डीआरएम प्रयागराज को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि प्रयागराज जंक्शन पर 12313/12314 सियालदाह राजधानी, 20501/20502 अगरतला राजधानी, 20839/20840 रांची राजधानी आदि ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जंक्शन से गुजरने वालीं ट्रेनें जिनका ठहराव यहां नहीं है, उस पर विचार हो रहा है।

इसके अलावा गोवा के वास्को-द-गामा से पटना के बीच चलने वाली वीकली ट्रेन के फेरे बढ़ाए जाने का पत्र दक्षिण पश्चिम रेलवे को भेजा गया है। पत्र मिलने के बाद केशरी देवी ने बताया कि उम्मीद है कि महाकुंभ तक यहां न रुकने वालीं सभी 26 ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा।

दिल्ली-मां माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का प्रयागराज तक हो रहा विस्तार

पिछले साल जीएम एनसीआर संग सांसदों की बैठक में केशरी देवी ने प्रयागराज से जम्मूतवी के बीच नियमित ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। इसके जवाब में उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक शरत चंद्रायन ने उन्हें पत्र के माध्यम से बताया है कि 14033/14034 दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार सूबेदारगंज स्टेशन तक करने की स्वीकृति मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed