फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   akhilesh vs keshav prasad maurya: Akhilesh is shocked by considering Keshav Maurya as the leader of backwards in the state

akhilesh vs keshav prasad maurya : भाजपाई बोले- प्रदेश में केशव मौर्य को पिछड़ों का नेता मानने से बौखला गए हैं अखिलेश

Wed, 25 May 2022 10:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 May 2022 10:09 PM IST
सार

भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सपा मुखिया ने आज अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करके सदन की गरिमा को शर्मसार किया और गुंडई की भाषा बोल कर  सपा की कार्यकलापों का भी प्रमाण दे दिया। इसी क्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रदेश में जब सपा का  शासन था, तब यहां गुंडाराज चरम पर था।

विज्ञापन
akhilesh vs keshav prasad maurya: Akhilesh is shocked by considering Keshav Maurya as the leader of backwards in the state
अखिलेश यादव-केशव प्रसाद

विस्तार

विधानसभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया की भाजपाइयों ने निंदा की है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुबोध सिंह ने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश में पिछड़ों के सबसे बड़े नेता है। इसी बात से अखिलेश यादव बौखला गए हैं और केशव प्रसाद को लेकर अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन



भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सपा मुखिया ने आज अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करके सदन की गरिमा को शर्मसार किया और गुंडई की भाषा बोल कर  सपा की कार्यकलापों का भी प्रमाण दे दिया। इसी क्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रदेश में जब सपा का  शासन था, तब यहां गुंडाराज चरम पर था।
विज्ञापन



अब योगी सरकार  गुंडों की गुंडई समाप्त कर रही है तो ऐसे में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है और वह स्वयं छटपटाहट में सदन की गरिमा का भी ध्यान न रखते हुए गुंडई की भाषा बोल रहे हैं। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, वरुण केसरवानी, पार्षद पवन श्रीवास्तव आदि ने कहा कि 2017 एवं 2022 के  विधानसभा और 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली हार की बौखलाहट के कारण सपा मुखिया अब गुंडई पर उतर आए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed