{"_id":"617990c018aa131d3719c4be","slug":"akhil-bhartiya-akhara-parishad-took-a-pledge-in-takshak-teerh-for-the-development-of-all-the-pilgrimages","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने लिया सभी तीर्थों के विकास का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने लिया सभी तीर्थों के विकास का संकल्प
Wed, 27 Oct 2021 11:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : तक्षक तीर्थ में पूजन अर्चन करते अखिल भारतीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष एवं सदस्य।
- फोटो : प्रयागराज
निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्रपुरी की अध्यक्षता में नवगठित अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के सदस्यों ने दरियाबाद स्थित तक्षकतीर्थ बड़ा शिवाला में दर्शन-पूजन किया। बाद में अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने तीर्थों के विकास और पंचकोशी परिक्रमा के मार्गों की मरम्मत का संकल्प लिया है। इसी क्रम में तक्षक तीर्थ बड़ा शिवाला में पूजन-अर्चन करके शुरुआत की गई है।
कहा, पंचकोशी परिक्रमा के मार्गों की मरम्मत के साथ श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधा न हो। तक्षकतीर्थ पीठाधीश्वर रविशंकर की देखरेख में हुए कार्यक्रम में जूना अखाड़े के संरक्षक और अखाड़ा परिषद के पूर्व महामंत्री हरिगिरि सहित अन्य संत, महात्मा मौजूद थे।