फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akhil Bharatiya Akhara Parishad demand identity cards to stop hypocrites in Maha Kumbh 2025

महाकुंभ में नया नियम: पहचान पत्र लेकर आएं लोग, अखाड़ा परिषद की योगी सरकार से मांग, वजह भी बताई

Tue, 23 Jul 2024 12:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 23 Jul 2024 12:39 PM IST
सार

प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को लेकर अखाड़ा परिषद ने एक अलग मांग की है। महाकुंभ में ढोंगियों को रोकने के लिए पहचान पत्र बने। अखाड़ा परिषद के महामंत्री ने कहा कि सरकार महाकुंभ में संतों-कल्पवासियों को नेम प्लेट जारी करे।

विज्ञापन
Akhil Bharatiya Akhara Parishad demand identity cards to stop hypocrites in Maha Kumbh 2025
कुंभ मेला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने महाकुंभ में आने वाले सभी संतों, कल्पवासियों को पहचान पत्र जारी करने का सरकार को सुझाव दिया है। अखाड़ा परिषद के महामंत्री और पंचदशनाम जूना अखाड़े के संरक्षक महंत हरि गिरि ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार को 13 जनवरी 2025 से शुरू हो रहे महाकुंभ में आने वाले सभी लोगों के लिए पहचान पत्र लाना अनिवार्य कर देना चाहिए। ताकि, बाबाओं और कल्पवासियों की आड़ में पाखंडियों और धर्म विरोधी तत्वों का प्रवेश रोका जा सके।

विज्ञापन

महंत हरि गिरि ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि कई बार लोग फर्जी पहचान पत्र भी बनवा लेते हैं। इसलिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या दूसरे पहचान पत्र की कॉपी को किसी गैजेटेड अफसर, पार्षद, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव या किसी सक्षम अधिकारी से प्रमाणित कराकर लाना अनिवार्य किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेला प्रशासन या फिर संत, तीर्थ पुरोहित के यहां शिविर आवंटन से पहले प्रमाणित पहचान पत्र की कॉपी अवश्य ली जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका सत्यापन हो सके। महंत हरि गिरि ने योगी सरकार और महाकुंभ प्रशासन से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था किए जाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

उनका कहना है कि इस बार का महाकुंभ चुनौतियों से भरा हुआ है। देश, दुनिया से 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। तमाम लोग ऐसे हैं जो सनातन को लेकर हिंसक हो रहे हैं। आस्था के इस सबसे बड़े मेले में कोई गड़बड़ी न हो और किसी तरह की हिंसा न हो, इसके लिए महाकुंभ में आने वाले हर किसी के लिए वेरीफाइड आईडी अनिवार्य की जाए।

उन्होंने कहा कि इस बारे में जूना अखाड़े ने अपने यहां आने वाले सभी महामंडलेश्वरों, संत-महात्माओं को अवगत कराया है कि उनके यहां जो भी श्रद्धालु आएं उनके नाम की सूची और पहचान पत्र पहले ही मंगा लिए जाएं। निरंजनी समेत दूसरे अखाड़ों से भी इस बारे में बातचीत की जा रही है। पहचान पत्र की व्यवस्था महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों, संत-महात्माओं, कल्पवासियों और आम श्रद्धालुओं के लिए भी होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed