फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   akhara parishad president narendra giri: champat rai comment on raju das mahant in ayodhya

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने चंपत राय के बयान को बताया अहंकारी

Tue, 15 Sep 2020 09:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 15 Sep 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
akhara parishad president narendra giri: champat rai comment on raju das mahant in ayodhya
prayagraj news: Narendra Giri - फोटो : prayagraj
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय के बयान को अहंकारी बताया है। महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि इस बयान से प्रतीत होता है कि चंपत राय को अहंकार हो गया है। इस तरह का बयान चंपत राय को नहीं देना चाहिए। चंपत राय विश्व हिंदू परिषद के पुराने नेता हैं और उनका एक कद भी है।
विज्ञापन


नरेंद्र गिरी ने कहा कि अगर किसी संत ने कोई बयान दिया था तो उसके विरोधाभास में उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। अहंकार भगवान का भोग होता है। अहंकारी व्यक्ति बहुत दिन तक नहीं चल पाता। चंपत राय ने हमेशा संत महात्माओं का सम्मान किया है और आगे भी संत महात्माओं का सम्मान करते रहे तो अच्छा है। 
विज्ञापन


कहा कि संत महात्माओं से भी अपील करेंगे कि वह ऐसे बयान न दें। महंत नरेंद्र गिरी ने कहा हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने आवेश में आकर दिया था गलत बयान। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से साधु संत पालघर की घटना से ही नाराज हैं। पालघर में जूना अखाड़ा के दो साधुओं और ड्राइवर की हुई थी नृशंस हत्या। इस हत्याकांड पर महाराष्ट्र सरकार ने नहीं की ठोस कार्रवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आवेश में आकर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने दिया है बयान। कहा- लेकिन किसी भी व्यक्ति का मंदिर में दर्शन करने जाने का पूरा अधिकार है। किसी व्यक्ति को किसी सनातन धर्मी को मंदिर जाने से रोकने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed