{"_id":"5f5a83aa1a1d3f6bd209079b","slug":"akhara-parishad-beat-in-support-of-actress-kangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut News: अभिनेत्री कंगना के समर्थन में अखाड़ा परिषद ने ठोंकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangana Ranaut News: अभिनेत्री कंगना के समर्थन में अखाड़ा परिषद ने ठोंकी ताल
Fri, 11 Sep 2020 10:59 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के समर्थन में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद भी आगे आ गया। मुंबई में कंगना का दफ्तर तोड़े जाने पर परिषद ने कड़ी नाराजगी जताई है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बृहस्पतिवार को कंगना रणौत को देश की बेटी बताया। उन्होंने कहा कि कंगना बहादुर और हिम्मत रखने वाली बेटी हैं। उन्होंने बॉलीवुड के माफिया और ड्रग तस्करों के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ऐसे में उनके दफ्तर पर बीएमसी की कार्रवाई से महाराष्ट्र सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है। इस घड़ी में अखाड़ा परिषद कंगना के साथ है।
सिने तारिका कंगना का दफ्तर तोड़े जाने से साधु-संतों ने गहरी नाराजगी जताई है। संतों ने इस कार्रवाई को दुर्भावना से प्रेरित करार दिया और कंगना को सुरक्षा मुहैया कराने की हिमाचल सरकार के कदम की सराहना की है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि कंगना ने निडर होकर बॉलीवुड में एक विशेष समुदाय के वर्चस्व के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई है।
इससे न केवल बॉलीवुड के माफिया डर गए हैं, बल्कि सरकार के भी कदम उखड़ रहे हैं। यही वजह है कि सच की आवाज को दबाने के लिए उद्धव ठाकरे सरकार ने कंगना के कार्यालय पर बुलडोजर चलवा दिया है और बदले की भावना से कार्रवाई की है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मर्डर केस में जिस बहादुरी से कंगना ने ड्रग और बॉलीवुड माफिया का सामना किया है, उससे उन लोगों में बौखलाहट है।
विज्ञापन
उधर, अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि ने भी कंगना के दफ्तर पर हुई कार्रवाई की निंदा की और कहा कि ऐसी की बहादुर बेटियों की इस दौर में जरूरत है। किन्नर अखाड़ा की झारखंड की महामंडलेश्वर साध्वी योगेश्वरी ने भी कंगना का समर्थन किया है। योगेश्वरी का कहना है कि कंगना ने जिस हिम्मत का परिचय दिया है, वह काबिले तारीफ है।
महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि बड़ी रकम निकालते समय बैंक अधिकारियों को भी इस पर नजर रखनी चाहिए थी। लेकिन, कहीं न कहीं बैंक कर्मचारियों से भी इस पूरे मामले में चूक हुई है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। महंत नरेंद्र गिरि ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को जिम्मेदार और बुद्धिमान व्यक्ति बताया। कहा कि निश्चित तौर पर इस मामले में वह जरूर ठोस कदम उठाएंगे। महंत नरेंद्र गिरि ने राम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर में इस तरह की बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का सरकार से आग्रह किया है।
विज्ञापन
सिने तारिका कंगना का दफ्तर तोड़े जाने से साधु-संतों ने गहरी नाराजगी जताई है। संतों ने इस कार्रवाई को दुर्भावना से प्रेरित करार दिया और कंगना को सुरक्षा मुहैया कराने की हिमाचल सरकार के कदम की सराहना की है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि कंगना ने निडर होकर बॉलीवुड में एक विशेष समुदाय के वर्चस्व के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई है।
विज्ञापन
इससे न केवल बॉलीवुड के माफिया डर गए हैं, बल्कि सरकार के भी कदम उखड़ रहे हैं। यही वजह है कि सच की आवाज को दबाने के लिए उद्धव ठाकरे सरकार ने कंगना के कार्यालय पर बुलडोजर चलवा दिया है और बदले की भावना से कार्रवाई की है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मर्डर केस में जिस बहादुरी से कंगना ने ड्रग और बॉलीवुड माफिया का सामना किया है, उससे उन लोगों में बौखलाहट है।
विज्ञापन
उधर, अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि ने भी कंगना के दफ्तर पर हुई कार्रवाई की निंदा की और कहा कि ऐसी की बहादुर बेटियों की इस दौर में जरूरत है। किन्नर अखाड़ा की झारखंड की महामंडलेश्वर साध्वी योगेश्वरी ने भी कंगना का समर्थन किया है। योगेश्वरी का कहना है कि कंगना ने जिस हिम्मत का परिचय दिया है, वह काबिले तारीफ है।
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के एकाउंट से फर्जीवाड़ा करने वालों को जेल भेजे सरकार
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बैंक एकाउंट से क्लोन चेकों के जरिए फर्जीवाड़ा करने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करने की अखाडा परिषद ने आवाज उठाई है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बृहस्पतिवार को कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने फर्जीवाड़ा करने वालों की जल्द गिरफ्तारी और चंदे की धनराशि को हड़पने वाले लोगों को जेल भेजे जाने की भी मांग की।महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि बड़ी रकम निकालते समय बैंक अधिकारियों को भी इस पर नजर रखनी चाहिए थी। लेकिन, कहीं न कहीं बैंक कर्मचारियों से भी इस पूरे मामले में चूक हुई है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। महंत नरेंद्र गिरि ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को जिम्मेदार और बुद्धिमान व्यक्ति बताया। कहा कि निश्चित तौर पर इस मामले में वह जरूर ठोस कदम उठाएंगे। महंत नरेंद्र गिरि ने राम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर में इस तरह की बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का सरकार से आग्रह किया है।