फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Siddharth Nath says Azam Khan's Lok Sabha entry should be ban

भाजपा नेता सिद्धार्थनाथ बोले- आजम का सदन में प्रवेश हो प्रतिबंधित

Sun, 28 Jul 2019 03:57 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 28 Jul 2019 03:57 AM IST
विज्ञापन
Siddharth Nath says Azam Khan's Lok Sabha entry should be ban
सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : ANI

सांसद आजम खान द्वारा लोकसभा की पीठासीन सभापति रमा देवी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने हमला बोला है। शनिवार को प्रयागराज में प्रवास के दौरान उन्होंने कहा कि आजम खां द्वारा की गई टिप्पणी के लिए माफी बहुत छोटी चीज है। इसके लिए उन्हें न केवल दंडित किया जाना चाहिए, बल्कि उनके किसी भी सदन में प्रवेश को प्रतिबंधित करते हुए आजम की सार्वजनिक रूप से भर्त्सना भी की जानी चाहिए। क्योंकि इस तरह की हरकतें वे पहले भी कर चुके हैं। 

विज्ञापन


रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सिद्धार्थनाथ ने कहा कि आजम को लगता है कि कानून के हाथ बहुत छोटे हैं। वह उन तक नहीं पहुंचेंगे। इसलिए वह इस तरह के भूमाफिया वाले कार्यों को अंजाम दे रहे थे। वह यह नहीं समझ पाए कि कानून के हाथ लंबे होते हैं जो देर से ही सही, लेकिन उन्हें पकड़ेंगे जरूर।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश यादव और आजम खान को एक ही थाली का चट्टा-बट्टा बताया। सेलिब्रिटीज के द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र को लेकर सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा यह कुछ चुनिंदा लोग हैं, जो हर बार ऐसा माहौल बनाते हैं कि देश में हर जगह आतंक फैला हुआ है, मॉब लिंचिंग हो रही है और हर जगह सांप्रदायिकता फैली हुई है, जबकि वास्तविकता इससे भिन्न है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed