फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Airport will be ready by October 31, flight from November

31 अक्तूबर तक बन जाएगा एयरपोर्ट, उड़ान नवंबर से

Wed, 12 Sep 2018 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 12 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
Airport will be ready by October 31, flight from November
Kochi Naval airport
बमरौली में बनने वाले सिविल टर्मिनल से नवंबर के पहले सप्ताह में उड़ान शुरू हो जाएगी। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने की तैयारी है। इससे पहले 31 अक्तूबर तक टर्मिनल का निर्माण पूरा हो जाएगा। इस मकसद से 950 मजदूर 24 घंटे इस काम में लगे हैं। अफसरों का दावा है कि यह देश का सबसे कम समय में तैयार होने वाला टर्मिनल होगा।
विज्ञापन


बमरौली एयरपोर्ट से अभी पांच जिलों के लिए हवाई सेवा शुरू है। कुंभ से पहले यहां एक दर्जन से अधिक जिलों के लिए हवाई सेवा शुरू करने की योजना है। इस मकसद से सिविल टर्मिनल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। चूंकि, नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री के यहां आने का कार्यक्रम है। वह कुंभ के मद्देनजर हो रहे कई निर्माण कार्यों का उद्घाटन करेंगे। सभा को भी संबोधित करेंगे। उसी समय नए सिविल टर्मिनल के उद्घाटन की भी तैयारी है। इसी परिपेक्ष्य में डीएम सुहास एलवाई ने मंगलवार को एयरपोर्ट अॅथारिटी तथा एयरफोर्स के अफसरों के संग बैठक की। अफसरों ने बताया कि 90 फीसदी से अधिक काम हो चुका है। शेष काम को पूरा करने में मजदूर 24 घंटे लगे हैं। उनका कहना था कि 31 अक्तूबर तक काम पूरा हो जाएगा। मांग के अनुरूप कई जिलों के लिए नवंबर से उड़ान शुरू करने का भी दावा किया। बैठक में निदेशक सुनील यादव, एसएलओ जेआर चौधरी, एसडीएम सदर आयुष चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तैयार हो रहा एयरपोर्ट का वैकल्पिक मार्ग
 बमरौली एयरपोर्ट के लिए फोर लेन का अलग मार्ग प्रस्तावित है। झलवा की तरफ से प्रस्तावित इस मार्ग का निर्माण भी शुरू है लेकिन, उसके पूरा होने में समय लगेगा। तब तक धूमनगंज थाना के सामने से सूबेदारगंज होते हुए आवागमन की सुविधा होगी। इस मार्ग का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed