फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Airport security fees increased by 40 rupees from today

एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस में आज से 40 रुपये की वृद्धि

Wed, 31 Mar 2021 08:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 Mar 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Airport security fees increased by 40 rupees from today
airplan
नए वित्तीय वर्ष यानी कि एक अप्रैल से हवाई सफर महंगा हो जाएगा। प्रयागराज से संचालित सभी फ्लाइटों का 40 रुपये किराया बृहस्पतिवार एक अप्रैल से बढ़ जाएगा। क्योंकि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से जारी गाइड लाइन के तहत घरेलू यात्रियों को एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस (एएसएफ) में अब 40 रुपये अधिक देना होगा। 
विज्ञापन


दरअसल, एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस का इस्तेमाल एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए किया जाता है। अब एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस में 40 रुपये की वृद्धि होने के बाद घरेलू यात्रियों से 200 रुपये लिए जाएंगे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को 12 डॉलर देने होंगे। प्रयागराज एयरपोर्ट के निदेशक अंचल प्रकाश ने बताया कि एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस हर यात्री से ली जाती है लेकिन कुछ यात्रियों को इससे छूट दी जाती है।
विज्ञापन


इनमें 2 साल से कम उम्र के बच्चे, डिप्लोमेटिक पासपोर्ट धारक, ऑन ड्यूटी एयरलाइन क्रू और एक ही टिकट के जरिये पहली फ्लाइट के 24 घंटों के अंदर दूसरी कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वाले ट्रांजिट यात्रियों को इसमें छूट मिलती है। बता दें कि एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस को हर छह महीने बाद रिवाइज किया जाता है। सितंबर 2020 में एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस 150 रुपये से बढ़ाकर 160 रुपये की गई थी। अब इसमें 40 रुपये की वृद्धि की जा रही है, जो एक अप्रैल से यात्री किराये में शामिल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed