फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Air show: Rituals not affected at Sangam, posts of pilgrim priests shifted to Ramghat

एयर शो : संगम पर नहीं कर्मकांड प्रभावित, तीर्थपुरोहितों की चौकियां रामघाट पर शिफ्ट

Fri, 29 Sep 2023 06:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Sep 2023 06:39 PM IST
सार

किले के सामने वाले क्षेत्र का समतलीकरण तेज कर दिया गया है। एयर शो के लिए सेना के कैंप और दीर्घा बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। एयर शो के लिए संगम क्षेत्र को खाली कराए जाने के साथ ही पितृपक्ष भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Air show: Rituals not affected at Sangam, posts of pilgrim priests shifted to Ramghat
एयरशो के लिए परेड मैदान में तेजी से चल रहा है काम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगम क्षेत्र में होने वाले एशिया के सबसे बड़े एयर शो के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। पितृपक्ष लगने के साथ ही संगम,महावीर और अक्षयवट मार्ग से तीर्थपुरोहितों को पूरी तरह हटा दिया गया है। तीर्थ पुरोहितों की चौकियां रामघाट और काली घाट पर शिफ्ट करा दी गई हैं। इससे कर्मकांड और पूजा-संकल्प अब संगम की बजाए रामघाट तक ही सीमित हो गया है। इससे दूर-दराज के इलाके से आने वाले वंशजों को परेशानी भी हो रही है।

विज्ञापन


उधर, किले के सामने वाले क्षेत्र का समतलीकरण तेज कर दिया गया है। एयर शो के लिए सेना के कैंप और दीर्घा बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। एयर शो के लिए संगम क्षेत्र को खाली कराए जाने के साथ ही पितृपक्ष भी शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पिंडदान और श्राद्ध पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें अब संगम से पहले ही रोक दिया जा रहा है। निर्धारित चौकियों पर वह अपने पुरोहितों की तलाश में भटकने लगे हैं।

विज्ञापन

पंडों को खोजने में श्रद्धालुओं को छूट रहे पसीने

शिफ्टिंग की वजह से अपने पंडों और पुरोहितों को ढूंढने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रामनाम झंडा, सोना नारियल झंडा के अलावा दो तुमड़ी का झंडा निशान ढूंढने के लिए शुक्रवार को श्रद्धालु परेशान होते रहे। बाद में जब उन्हें राम घाट पर पंडों की शिफ्टिंग का पता चला, तब वहां वह पहुंच सके। तीर्थपुरोहित प्रदीप पांडेय ने बताया कि कर्मकांड और पूजा इन दिनों संगम पर नहीं हो रही है।

फिलहाल कर्मकांड रामघाट और काली घाट पर ही कराया जा रहा है। इस वजह से तीर्थयात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। तीर्थपुरोहित राजमणि तिवारी, वैभव चंद्र मिश्र ने बताया कि संगम से चौकियां हटाए जाने के बाद माहौल अस्त-व्यस्त हो गया है। श्रद्धालु अपने पंडों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। छप्पर हटाए जाने की वजह से धूप में पिंडदान कराया जा रहा है। इस वजह से भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

किला क्षेत्र में आवाजाही प्रतिबंधित

प्रयागराज। एयर शो के मद्देनजर किला के सामने नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। किला क्षेत्र में सामान्य आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। शुक्रवार को वहां सेना के जवान तैनात कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed