फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Air Quality Index: Air pollution increased three times due to firecrackers on Diwali,

Air Quality Index : दीपावली पर पटाखों से तीन गुना बढ़ा वायु प्रदूषण,जानसेनगंज सबसे ज्यादा प्रदूषित

Wed, 15 Nov 2023 03:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 03:06 PM IST
सार

पीएम-10 का घनत्व सबसे ज्यादा कटरा क्रासिंग इलाके में 366 एक्यूआई (एमबीएंट एयर क्वालिटी) दर्ज किया गया। पिछले साल दीपावली वाले दिन सबसे ज्यादा पीएम-10 अलोपीबाग इलाके में दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Air Quality Index: Air pollution increased three times due to firecrackers on Diwali,
धुंध। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीपावली पटाखों शोर के साथ आतिशबाजी ने शहर के वातावरण को चौपट कर दिया। पटाखों से निकलने वाले धुंए के कारण वायु प्रदूषण में तीन गुना अधिक वृद्धि दर्ज की गई। रविवार की रात वायु प्रदूषण का सूचकांक इस सीजन में अब तक सबसे ऊंचे स्तर पर रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

 

पीएम-10 का घनत्व सबसे ज्यादा कटरा क्रासिंग इलाके में 366 एक्यूआई (एमबीएंट एयर क्वालिटी) दर्ज किया गया। पिछले साल दीपावली वाले दिन सबसे ज्यादा पीएम-10 अलोपीबाग इलाके में दर्ज किया गया था। हवा में सल्फर, नाइट्रोजन और कार्बन गैस की मौजूदगी भी पहले से ज्यादा रही। इसके चलते सोमवार की सुबह लोगों को सांस लेने भी काफी दिक्कत महसूस हुई।

विज्ञापन

 

2022 में दीपावली की रात अधिकतम वायु प्रदूषण सूचकांक 287 माइक्रोग्राम था। इसके पहले 2018/19 में भी हवाएं दीपावली के बाद जहरीली रहीं।सख्ती के बावजूद पिछले साल की अपेक्षा इस बार पटाखों के कारण हवा में प्रदूषण का स्तर ज्यादा रहा। वैसे तो आतिशबाजी का आदेश रात 10 बजे तक ही था, लेकिन रातभर पटाखों का शोर गूंजता रहा। इसके चलते आबोहवा बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बारूद के कारण लोगों का सांस लेना दूभर हो गया। दीपावली वाले दिन रात आठ बजे के बाद अचानक पटाखों के कारण प्रदूषण स्तर ने छलांग लगाई। सोमवार की दोपहर में आंकड़ा कुछ कम हुआ, लेकिन शाम को हालात पहले जैसे हो गए।

झूंसी स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से एमएनआईटी के सहयोग से शहर में पांच जगहों पर वायु प्रदूषण का मापन कराया जाता है। शहर में कटरा क्रासिंग, सर्किट हाउस अशोक नगर, सीवेज पंपिंग स्टेशन अलोपीबाग, जानसेनगंज क्रासिंग तथा पराग डेयरी रामबाग में वायु प्रदूषण को मापने को यंत्र लगाए गए हैं। दीपावली वाले दिन कटरा क्रासिंग में पीएम 10 का स्तर 366 माइक्रोग्राम दर्ज किया गया जो कि बेहद प्रदूषित जोन में आता है।


वायु प्रदूषण बढ़ाने में दूसरे स्थान पर जानसेनगंज का इलाका रहा। यहा पीएम 10 का स्तर 351 माइक्रोग्राम रहा। इसी प्रकार रामबाग 329, अलोपीबाग 303 और सर्किट हाउस अशोक नगर में पीएम 10 का स्तर 236 माइक्रोग्राम दर्ज किया गया। पीएम 10 सभी जगहों पर अपने स्तर से तकरीबन दो से तीन गुना ज्यादा दर्ज किया गया।

साइलेंस जोन में भी धमाके
 

साइलेंस जोन में भी दीपावली वाले दिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्रतिबंध नाकाफी रहा। सर्किट हाउस अशोक नगर में पीएम 10 सामान्य दिनों की अपेक्षा दो गुना रहा। इसके चलते यहां भी वायु प्रदूषण के कारण लोग परेशान रहे।

 

सांस के मरीजों पर भारी पड़ा वायु प्रदूषण

दीपावली वाले दिन बढ़े वायु प्रदूषण के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत सांस के मरीजों को उठानी पड़ी। अस्थमा के मरीजों के लिए बढ़ा हुआ एसओटू और एनओटू बेहद खतरनाक रहा। सांस के साथ जहरीली हवा भीतर जाते ही फेफड़े प्रभावित होने लगते हैं।

वायु प्रदूषण का स्तर इस दीवाली पर वायु प्रदूषण का स्तर 2022 की दीवाली पर
 

 

कटरा क्रासिंग             366                                     पिछली दीवाली पर 185

सर्किट हाउस अशोक नगर 236                                    पिछली दीवाली पर 155

जानसेनगंज क्रासिंग 351                                    पिछली दीवाली पर 283

अलोपीबाग पंपिंग स्टेशन 303                                    पिछली दीवाली पर 287

रामबाग                         329                                     पिछली दीवाली पर 262

वायु गुणवत्ता के ये हैं मानक
 

0 से 50 वायु गुणवत्ता सूचकांक अच्छा

51 से 100 वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक

101 से 200 वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम

201 से 300 वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब

301 से 400 वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब401 से ऊपर वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर

दीपावली वाले दिन पटाखों के कारण वायु प्रदूषण सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी बढ़ गया था। हवा के न चलने के कारण वायु प्रदूषण में सुधार नहीं हो रहा है। हवा न चलने से पीएम 10 सूक्ष्म कणों से भी बढ़ने वाले वायु प्रदूषण को खींच लेता है। जब तक हवा नहीं चलेगी आसमान में स्मॉग छाया रहेगा और प्रदूषण में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। हवा चलने पर आसमान अपने आप साफ हो जाएगा। - क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी, आरके सिंह

धमाकों वाले पटाखों का उपयोग कम होने से ठीक रहा ध्वनि प्रदूषण
 

कोर्ट और सरकार की सख्ती तथा लोगों में आई जागरूकता के कारण इस दफे दीपावली पर्व पर ध्वनि प्रदूषण सामान्य से थोड़ा बढ़ा रहा। इसके चलते लोगोंं को दीपावली वाले दिन पटाखों के धमाके से होने वाले ध्वनि से ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ी। दीपावली वाले दिन आवासीय क्षेत्र मम्मफोर्डगंज में ध्वनि प्रदूषण 55.1 डेसीबल, नई झूंसी में 53.4 तथा अल्लापुर में 58.3 डेसीबल दर्ज किया गया जो कि सामान्य दिनों से सात से नौ प्वाइंट ज्यादा है।


इसी प्रकार वाणिज्य क्षेत्र सिविल लाइंस 66.3 और तेलियरगंज बाजार में ध्वनि प्रदूषिण 61.9 डेसीबल दर्ज किया गया। जानसेनगंज चौराहे पर 64.4, घंटा घर चौक में 69.4, रेलवे स्टेशन 69.1 तथा कटरा में 62.6 डेसीबल ध्वनि प्रदूषण रहा। शांत क्षेत्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पास ध्वनि प्रदूषण 50.9 डेसीबल रिकार्ड किया गया। ध्वनि प्रदूषण पिछली कमोवेश सभी इलाकों में पिछले साल की तरह ही दर्ज किया गया। इसकी सामान्य स्थिति अन्य दिनों में 40 से 65 तथा दीपावली वाले दिन 53 से 70 डेसीबल रखी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed