फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Air passengers landing at Prayagraj instead of Varanasi, Chitrakoot

Airport : वाराणसी की जगह प्रयागराज उतर रहे हवाई यात्री, चित्रकूट, अयोध्या निकट होने से रास आ रही संगमनगरी

Sun, 30 Jul 2023 01:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Jul 2023 01:16 PM IST
सार

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार जनवरी 2023 से जून 2023 की अवधि में यहां आने वाले यात्रियों की संख्या 1.63 लाख रही, जबकि यहां से सफर शुरू करने वालों की संख्या इस अवधि में 1.52 लाख रही। महाकुंभ तक इस संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Air passengers landing at Prayagraj instead of Varanasi, Chitrakoot
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी की तरह प्रयागराज एयरपोर्ट भी पर्यटकों का पसंदीदा एयरपोर्ट बनता जा रहा है। बीते छह माह के आंकड़ों पर गौर करें तो प्रयागराज एयरपोर्ट से सफर शुरू करने वाले यात्रियों की तुलना में यहां आने वाले यात्रियों की संख्या कहीं ज्यादा रही। यहां उतरने वाले बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो चित्रकूट, अयोध्या का भ्रमण करने के बाद वाराणसी रवाना होते हैं।

विज्ञापन


एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार जनवरी 2023 से जून 2023 की अवधि में यहां आने वाले यात्रियों की संख्या 1.63 लाख रही, जबकि यहां से सफर शुरू करने वालों की संख्या इस अवधि में 1.52 लाख रही। महाकुंभ तक इस संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दरअसल, अयोध्या और चित्रकूट धाम की दूरी वाराणसी के मुकाबले प्रयागराज से नजदीक है। इस वजह से बाहर से आने वाले पर्यटक बीते कुछ समय से इन चारों ही शहरों को घूमने का कार्यक्रम बना रहे हैं। यहां उतरने के बाद संगम, लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन करने के बाद बहुत से लोग चित्रकूट तो कई लोग अयोध्या के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ट्रेवेल्स एजेंसी के संचालक विशाल कनौजिया बताते हैं कि प्रयागराज से अब देश के कई शहर हवाई मार्ग से जुड़ गए हैं। इस वजह से पर्यटक यहां उतरकर ट्रेवेल्स एजेंसियों या खुद ही किराये पर ली गई टैक्सी के माध्यम से प्रयागराज के दर्शनीय स्थलों को देखने के बाद अयोध्या या चित्रकूट के लिए रवाना हो जाते हैं।

अंत में वाराणसी पहुंचकर वहीं से अपने गंतव्य के लिए विमान पकड़ना पसंद करते हैं। इसी तरह एक अन्य ट्रेवेल्स एजेंसी के संचालक दीपक केसरवानी ने बताया, लोग प्रयागराज-चित्रकूट-अयोध्या-वाराणसी का पैकेज लेना ज्यादा पसंद करते हैं। दक्षिण भारतीय यात्रियों को भी यही पैकेज पसंद आ रहा है।

बीते छह माह में प्रयागराज एयरपोर्ट आने व जाने वाले यात्रियों की संख्या

माह - जाने वाले यात्री - आने वाले यात्री

जनवरी - 20852 - 21113
फरवरी - 23143 - 26256

मार्च - 25636 - 26153
अप्रैल - 22722 - 27927

मई - 31031 - 32623
जून - 29429 - 29844

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed