{"_id":"61704f06d6ac9c16ff3e07e8","slug":"air-force-gas-agency-s-accountant-made-a-scam-of-six-and-a-half-lakhs-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु सेना गैस एजेंसी के एकाउंटेंट ने साढ़े छह लाख का किया घपला, रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु सेना गैस एजेंसी के एकाउंटेंट ने साढ़े छह लाख का किया घपला, रिपोर्ट
Wed, 20 Oct 2021 10:46 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वायु सेना बम्हरौली स्थित गैस एजेंसी के एकाउंटेंट ने छह साल में करीब साढ़े छह लाख का घपला कर दिया। इसकी जांच हुई तो मामला सामने आया। वायु सेना अफसर ने एकाउंटेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वायु सेना बम्हरौली के फ्लाइंग ऑफिसर प्रदीप माने ने रिपोर्ट लिखाई है कि गैस एजेंसी में चायल के मेधापुर का रहने वाला सिद्धार्थ पटेल 2015 से लेकर मई 2021 तक एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। वायु सेना की ओर से इस दौरान छह लाख 37 हजार 548 रुपये के चेक आईओसी के नाम से जारी किए गए थे।
सिद्धार्थ ने धोखाधड़ी करके उन्हें अपने एकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। इस मामले में वायुसेना की तरफ से जांच की गई। जांच में धोखाधड़ी का तथ्य सही पाए जाने पर 16 अक्टूबर को सिद्धार्थ के खिलाफ पूरामुफ्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।