फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Agra and Saharanpur will get Vande Bharat gift before Diwali, Railway Minister had announced last year

Railway : दिवाली से पहले मिलेगा आगरा और सहारनपुर वंदे भारत का तोहफा, पिछले वर्ष रेल मंत्री ने किया था एलान

Sat, 15 Jun 2024 06:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Jun 2024 06:43 PM IST
सार

पिछले वर्ष रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सहारनपुर से प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की थी। बताया जा रहा है केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद सहारनपुर वंदे भारत को शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Agra and Saharanpur will get Vande Bharat gift before Diwali, Railway Minister had announced last year
वंदे भारत। - फोटो : ANI

विस्तार

दिवाली से पहले प्रयागराज को दो और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का तोहफा मिल जाएगा। यहां से सहारनपुर और आगरा के लिए वंदे भारत चलेगी। एक जुलाई से लागू होने वाली रेलवे की नई समय सारिणी में भी इन दोनों ट्रेनों को शामिल करने की कवायद चल रही है, हालांकि संचालन दिवाली तक होने की उम्मीद जताई गई है।

विज्ञापन

पिछले वर्ष रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सहारनपुर से प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की थी। बताया जा रहा है केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद सहारनपुर वंदे भारत को शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है। सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर रेलवे के अधीन चलनी है, इस वजह से इसका संचालन वाया मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ के रास्ते होने की संभावना है।प्रयागराज से सहारनपुर का सफर आठ से नौ घंटे में होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

वहीं, प्रयागराज से आगरा के लिए भी वंदे भारत का संचालन इसी वर्ष होना है। दिवाली से पहले इसका संचालन शुरू हो सकता है। इसका ठहराव कानपुर, इटावा और टूंडला में रहेगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन इस संबंध में रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज चुका है। सहारनपुर और आगरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आठ-आठ कोच की रहेगी। प्रयागराज से आगरा का सफर तकरीबन पांच घंटे में पूरा होगा। चर्चा इसकी भी है कि आगरा वंदे भारत मथुरा जंक्शन से भी चलाई जा सकती है। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed