फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   again handed over the investigation to ACP Handia for cover-up

ट्विटर अकाउंट संचालक बोला : लीपापोती के लिए फिर सौंपी एसीपी हंडिया को जांच

Wed, 05 Jul 2023 08:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Jul 2023 08:03 AM IST
सार

हंडिया थाना क्षेत्र के मिरिदुआ निवासी दिनेश पांडेय का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हंडिया एसीपी को फिर से जांच सौंपा जाना लीपापोती के अलावा और कुछ नहीं है।

विज्ञापन
again handed over the investigation to ACP Handia for cover-up
हंडिया इंस्पेक्टर से पीड़ितों का ट्विटर अकाउंट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हंडिया में ‘एसएचओ हंडिया से पीड़ित’ नाम से ट्विटर अकाउंट बनाए जाने के मामले में जांच का आदेश सिर्फ लीपापोती है।’ यह आरोप उस दिनेश पांडेय का है, जिसने हंडिया पुलिस की कारगुजारी उजागर करने के लिए यह ट्विटर अकाउंट बनाया है। उसका कहना है कि डेढ़ महीने पहले भी एसीपी हंडिया ने जांच के नाम पर उसके भाई को अपने कार्यालय बुलाकर भला-बुरा कहा था। हालांकि, एसीपी सुधीर कुमार ने ऐसी किसी जांच से इन्कार किया है।

विज्ञापन

हंडिया थाना क्षेत्र के मिरिदुआ निवासी दिनेश पांडेय का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हंडिया एसीपी को फिर से जांच सौंपा जाना लीपापोती के अलावा और कुछ नहीं है। डेढ़ महीने पहले उसने पंजीकृत डाक से पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से हंडिया एसएचओ की शिकायत की थी। इसके बाद एसीपी हंडिया को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया था।

विज्ञापन


एसीपी कार्यालय से फोन करके उसे व उसके भाई को बयान के लिए बुलाया गया। आरोप है कि वहां निष्पक्ष कार्रवाई करने करने के बजाय उल्टा उसके भाई को ही भला-बुरा कहा गया। उसका आरोप है कि एसीपी हंडिया को दोबारा जांच सौंपे जाने से नहीं लगता कि उसे न्याय मिल सकेगा। उधर, एसीपी हंडिया सुधीर कुमार ने युवक के आरोपों को निराधार बताया। कहा, उन्होंने कभी इस मामले की जांच नहीं की और न ही कभी उस गांव में गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, ट्विटर पर ‘एसएचओ हंडिया से पीड़ित’ नाम से अकाउंट बनाए जाने का प्रकरण अमर उजाला ने दो दिन पहले उजागर किया था। इसके बाद डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने जांच के आदेश दिए थे। छह महीने पुराने इस अकाउंट पर 1200 से ज्यादा ट्वीट किए जा चुके हैं। अधिकांश ट्वीट हंडिया थाने से संबंधित शिकायती पत्र, वीडियो व ऑडियो हैं। इस अकाउंट के 300 से ज्यादा फॉलोअर हैं।

साइबर सेल से मांगी गई ट्विटर अकाउंट की रिपोर्ट

एसीपी हंडिया ने मौजूदा प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल को भी ट्विटर अकाउंट के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित से पूछताछ कर बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed