फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After worshiping by law, the devotees immersed the idol of Ganesha while singing and dancing

प्रतिमा विसर्जन : विधि-विधान से पूजन के बाद भक्तों ने झूमते गाते हुए किया गणेशजी की प्रतिमा का विसर्जन

Sat, 10 Sep 2022 12:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Sep 2022 12:28 AM IST
सार

जिले में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम के साथ किया गया। विधि विधान से पूजन और आरती के बाद नाचते गाते हुए भक्तों ने जुलूस की शक्ल में भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ पूरे इलाके में भ्रमण किया।

विज्ञापन
After worshiping by law, the devotees immersed the idol of Ganesha while singing and dancing
Prayagraj News : गणेश प्रतिमा का किया गया विसर्जन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिले में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम के साथ किया गया। विधि विधान से पूजन और आरती के बाद नाचते गाते हुए भक्तों ने जुलूस की शक्ल में भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ पूरे इलाके में भ्रमण किया। इसके बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। संगम तट पर स्थित बनाए गए गंगा तालाब के अलावा, अंदावा, मांडा, बड़ोखर, फूलपुर, कोरांव, घूरपुर, करछना आदि स्थानों पर प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

विज्ञापन



दस दिनों तक चले गणेशोत्सव के बाद शुक्रवार को उनकी प्रतिमा का विसर्जन किया गया। झूंसी के अंदावा स्थित तालाब पर हर साल की भांति इस दफे भी गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। हालांकि तालाब के किनारे भारी अव्यवस्था और गंदगी को लेकर गणेश भक्तों में असंतोष भी देखा गया। गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए तालाब पर एक ही रैंप बनाया गया था। सुबह से देर शाम तक गणेश प्रतिमा का विसर्जन अंदावा तालाब पर किया गया। भगवान गणेश के महिला एवं पुरुष भक्त गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब पर पहुंचे थे। इस दौरान सुरक्षा के लिए लिहाज से पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

विज्ञापन

After worshiping by law, the devotees immersed the idol of Ganesha while singing and dancing
Prayagraj News : धूमधाम से किया गया प्रतिमाओं का विसर्जन। - फोटो : अमर उजाला।

जुलूस निकालकर भगवान गणेश का हुआ विसर्जन
चिलबिला बाजार में नौ दिन पूजा, अर्चन के बाद भक्तों ने भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। भक्तों ने अबीर, गुलाल उड़ाते हुये अगले वर्ष फिर वापस आना, गणपति बप्पा मोरया आदि नारे लगाते रहे। अगले वर्ष पुन: आने की कामना करते हुये भगवान की मूर्ति का महेवाकलां में विसर्जन किया गया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि चिलबिला अखिलेश सिंह, रोहित गुप्ता, रामसागर गुप्ता आदि मौजूद रहे।


झूमते-गाते गणपति का किया विसर्जन
चिलबिला बाजार व भारतगंज कस्बे के शुक्रवारी बाजार स्थित राम जानकी मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा का भक्तों ने शुक्रवार को विसर्जन किया। इस दौरान  इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि चिलबिला अखिलेश सिंह, रोहित गुप्ता, रामसागर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

After worshiping by law, the devotees immersed the idol of Ganesha while singing and dancing
Prayagraj News : धूमधाम से किया गया प्रतिमाओं का विसर्जन। - फोटो : अमर उजाला।
अंनत चतुर्दशी को भक्तों ने भगवान गणपति को किया विदा 

घूरपुर, नारीबारी, जसरा, शंकरगढ़। यमुनापार के ग्रामीण क्षेत्र में भक्तों द्वारा दस दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ किया गया था। शुक्रवार को अंनत चतुर्दशी को उत्सव के समापन के साथ भक्तों ने गणपति का आर्शीवाद लेते हुए उन्हें विदा कर दिया। घूरपुर बादलगंज में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ भक्तों ने विसर्जन किया।


भाजपा नेता रमाकांत विश्वकर्मा के आवास पर विघ्नहर्ता गणेश की मूर्ति स्थापित की गई थी। इस मौके पर भाजपा नेता बृजेश पांडेय, पिंटू शर्मा, रिंकू शर्मा, बबलू, विनोद, अशोक, गीता देवी आदि दर्जनों भक्त शामिल रहे। नारीबारी के श्री सर्वेश्वर हनुमान मंदिर में गणेश चतुर्थी को विराजे मंगलमूर्ति विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्ति का अनंत चतुर्दशी को भक्तों विसर्जन कर दिया।


इसके पूर्व वृंदावन धाम से पधारे पं.अभिषेक कृष्णम्, हरिकिंकर महराज ने विधिवत पूजन अर्चन की। इस मौके पर ऋषि मोदनवाल, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, अंश केसरवानी,शिवम केसरवानी, सूरज केसरवानी, आकाश केसरवानी, आर्यन केसरवानी, शशि शुक्ला, संदीप मिश्रा, रमेश दास, दिवाकर साहू आदि मौजूद रहे। जसरा बाजार में रिद्धि सिद्धि बाल कमेटी द्वारा भव्य पंडाल में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। पूरे कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। शुक्रवार को पंडाल में हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। 


इस मौके पर विधायक डॉ. वाचस्पति, ब्लाक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह , राजू केसरवानी सेठ , अमन केसरवानी , विपिन यादव , शिवा केसरवानी , हर्ष जायसवाल, सुमित केसरवानी आदि मौजूद रहे। शंकरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में आयोजित गणेश उत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। सदरबाजार, पुरानी बाजार, आर्य समाज, सावित्री हॉस्पिटल, रानीगंज, शिवराजपुर आदि जगहों पर गणेश उत्सव मनाते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर लोगों ने भगवान गणेश को नम आंखों से विदाई दी।


गाजे-बाजे संग गणपति को दी विदाई

कोरांव क्षेत्र इस बार गणेश पूजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को हवन-पूजन के बाद गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन से पहले शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर थिरकते श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए खूब जयकारे लगाए। अंत में बेलन नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नगर पंचायत कोरांव स्थित संस्कृत पाठशाला समेत क्षेत्र  के 50 जगहों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं सजाई र्गइं थीं। शुक्रवार को हवन पूजन के बाद नगर पंचायत कोरांव, कालिकन धाम बड़ोखर व क्षेत्र की सभी गणेश प्रतिमाओं को क्षेत्र में भ्रमण कराने के बाद विसर्जित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed