{"_id":"60e9e70a8ebc3ef84e539bf1","slug":"after-the-success-in-the-block-chief-election-the-atmosphere-of-celebration-in-the-sp-now-an-eye-on-the-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सफलता के बाद सपा में जश्न का माहौल, अब विधानसभा चुनाव पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सफलता के बाद सपा में जश्न का माहौल, अब विधानसभा चुनाव पर नजर
Sat, 10 Jul 2021 11:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:59 PM IST
सार
- पार्टी के 10 ब्लॉक प्रमुख चुने जाने पर मिठाई खिलाकर दी एक-दूसरे को बधाई
- विधानसभा चुनाव से पहले इसे मनोवैज्ञानिक जीत मान रहे नेता, कार्यकर्ताओं में उत्साह
विज्ञापन
prayagraj news : ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
ब्लॉक प्रमुख की 10 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद सपा में जश्न का माहौल है। पार्टी के नेता विधानसभा चुनाव से पहले इसे मनोवैज्ञानिक जीत मान रहे हैं। परिणाम से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में भी बड़ी जीत के दावे भी किए। जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
प्रमाण पत्र हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां पहले से मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने इसे पार्टी की नीतियों की जीत बताई। उनका कहना था कि सपा के बीडीसी सदस्यों का लगातार उत्पीडन किया जा रहा था।
सहसों में सपा के सदस्यों को वोट देने से रोका जा रहा था। इसके बावजूद पार्टी ने 10 सीट पर जीत हासिल की है। इस दौरान संदीप पटेल, दान बहादुर मधुर, गुलाब सिंह, रामानंद भारती, नाटे चौधरी आदि मौजूद रहे। एक अन्य कार्यक्रम में संजय मौर्य, ऋषभ यादव, बलवंत यादव, नसीरुद्दीन राइन आदि ने भी खुशी जाहिर की। साथ में विधानसभा चुनाव में भी जीत का दावा किया।
विज्ञापन
कल्पना को खटखटाना पड़ा था कोर्ट का दरवाजा
श्रृंग्वेरपुर से ब्लाक प्रमुख निर्वाचित कल्पना पांडेय को नामांकन करने से ही रोका जा रहा था। पहले दिन उन्हें नामांकन फार्म नहीं लेने दिया गया था। इसके खिलाफ डीएम को ज्ञापन सौंपने के साथ न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। इसके बाद अगले दिन वह नामांकन फार्म ले पाईं।
जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्य कल लेंगे शपथ
जिला पंचायत का सोमवार को गठन हो जाएगा। जिला पंचायत मुख्यालय में दिन में 11 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन होगा। अध्यक्ष के साथ सभी सदस्य भी शपथ ग्रहण करेंगे।

चिप लगी घड़ी पहनकर वोट देने का आरोप
सपा ने मांडा में कई बीडीसी सदस्यों को चिप लगी घड़ी पहनाए जाने का आरोप लगाया है। प्रत्याशी ज्योति पांडेय ने चुनाव अधिकारी से इसकी लिखित शिकायत की है। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव का कहना है कि शिकायत के बाद सदस्यों के हाथ से घड़ी उतरवाई गई। उन्होंने मांडा में दोबारा चुनाव कराने की भी मांग की।कल्पना को खटखटाना पड़ा था कोर्ट का दरवाजा