फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the panchayat elections in April, UP board exam can be done in May

अप्रैल में पंचायत चुनाव के बाद अब मई में हो सकती है यूपी बोर्ड परीक्षा

Fri, 05 Feb 2021 09:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Feb 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
After the panchayat elections in April, UP board exam can be done in May
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala
30 अप्रैल तक पंचायत चुनाव कराने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब तय हो गया है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं चुनाव बाद ही होंगी। सरकार की ओर से पंचायत चुनाव पर कोई निर्णय नहीं लेने के चलते यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथि पर असमंजस बना हुआ है। कोविड-19 संक्रमण के चलते बोर्ड की ओर से पहले ही परीक्षा फरवरी-मार्च की बजाय आगे कराने का फैसला किया गया है। अब अप्रैल में पंचायत चुनाव की संभावना को देखते हुए अब बोर्ड परीक्षा सीबीएसई के ही साथ मई-जून में कराई जा सकती है।
विज्ञापन


सीबीएसई ने कोवडि-19 के चलते कक्षाएं नहीं चलने और कोर्स अधूूरा होने के कारण बोर्ड परीक्षा मार्च में कराने की अपेक्षा मई-जून में कराने का फैसला किया गया है। अब यूपी बोर्ड भी सीबीएसई की ही राह पर चलता दिखाई पड़ रहा है। यूपी बोर्ड के अधिकारियों को हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के अगले फैसले का इंतजार है।
विज्ञापन


सरकार के दिशा निर्देश के बाद ही यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा कार्यक्रम तैयार करके शासन को मंजूरी के लिए भेजेगा। यूपी बोर्ड की ओर से शासन के पास परीक्षा का कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया है। बोर्ड की ओर से इन दिनों इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जा रही हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा तीन फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी को पूरी होगी। बोर्ड की ओर से इस बीच केंद्र निर्धारण का काम तेजी से चल रहा है। फरवरी के अंत तक परीक्षा केंद्र तय कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed