फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the murder of the son of Inspector serve alcohol

शराब पिलाने के बाद दरोगा के बेटे की हत्या

Tue, 14 Jul 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 14 Jul 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
नैनी। नैनी इलाके के तिगनौता में रविवार आधी रात बाद दरोगा सीताराम के पुत्र जगदीश कुमार की चापड़ से काटकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसकी खून सनी लाश मिलने पर भीड़ जुटी तो खबर पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट और डॉग स्कवॉयड को बुलाया। खोजी कुत्ता मौके पर मिली गंध के पीछे एक किलोमीटर दूर कातिलों के घर तक पहुंच गया। पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


तिगनौता गांव निवासी सीताराम सब इंस्पेक्टर हैं। उनकी तैनाती कौशाम्बी पुलिस लाइन में है। उनके परिवार में पत्नी सुग्गा देवी, दो बेटियां और दो बेटे थे। बेटियों की वह शादी कर चुके हैं। एक बेटे का कुछ समय पहले बीमारी से देहांत हो गया था। दूसरा पुत्र जगदीश (30) की भी रविवार आधी रात के बाद हत्या कर दी गई। जगदीश रविवार शाम घर से निकला था। फिर सोमवार भोर में घर से कुछ दूर पर मन्ना का पूरा मुहल्ला स्थित काली चौरा पर उसकी खून से लथपथ लाश मिली।
विज्ञापन


 वहां भीड़ लगी तो खबर पाकर जगदीश के परिजन और नैनी थाने की पुलिस पहुंची। एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्र भी कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। जगदीश के शरीर पर गहरे जख्म थे। पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट के साथ डॉग स्कवॉयड को बुलाया। खोजी कुत्ता वहां से करीब एक किलोमीटर दूर रसूलपुर गांव जाकर दो घरों के सामने भौंकने लगा। पुलिस ने एक घर से अमर पटेल और दूसरे मकान से बऊआ और उसके भाई रंजीत समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया। उनके घरों में पुलिस को खून सने कपड़े मिल गए। पूछताछ में हत्या का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से कुछ दूर पर मिट्टी के नीचे दबाया चापड़ बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि कत्ल के आरोपियों में एक बऊआ का रविवार को जगदीश के पिता दरोगा सीताराम से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। पता चला है कि जगदीश ने दोस्तों के साथ मिलकर बऊआ से मारपीट कर ली थी। रात में कत्ल की योजना बनाकर बऊआ, रंजीत और अमर पटेल समझौते का झांसा देकर जगदीश को डांडी स्थित एक ढाबा में ले गए। वहां उन सबने खूब शराब पी और खाना पैक कराया। फिर वहां से आधी रात लौटकर जगदीश के घर से कुछ पहले काली चौरा पर भी उन सबने जमकर शराब पी। जगदीश को ज्यादा शराब पिला दी गई। वह नशे में धुत हो गया तो योजना के तहत चापड़ से मारकर उसे मौत की नींद सुला दिया गया। कत्ल के बाद वे अपने घर भाग गए और खून सने कपड़े छिपा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed