फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the murder of the female officer, preparations were made to dispose of the son

बड़ा खुलासा : महिला अफसर की हत्या के बाद बेटे को ठिकाने लगाने की थी तैयारी, अवैध संबंध का भी शक

Mon, 24 Jun 2024 02:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Jun 2024 02:50 PM IST
सार

धूमनगंज पुलिस ने मोहल्ले में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें दो बदमाश कैद थे। इसमें एक घर के अंदर गया और दूसरा बाहर पहरा दे रहा था। इसके बाद परिजनों ने इसकी पहचान कर ली।

विज्ञापन
After the murder of the female officer, preparations were made to dispose of the son
आरोपी उमेश और संजय को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आनंदपुरम काॅलोनी में महिला अफसर कुसुमलता के हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि घर के सामने रहने वाले संजय गुप्ता (50) ने कुसुमलता के पड़ोसी उमेश (55) को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई थी। संजय को अपनी पत्नी पर मृतका के बड़े बेटे साैरभ पर अवैध संबंध का शक था। उसकी पत्नी अक्सर कुसुमलता के घर पर जाती थी। आरोपी काे लगता था कि कुसुमलता भी अपने बेटे का साथ दे रही है। इसके बाद संजय ने मां-बेटे दोनों की हत्या कराने के लिए उमेश को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी। आरोपी घर में घुसा और कुसुमलता का सिर दीवार से टकराकर हत्या कर दी, जबकि साैरभ वहां पर न होने से बच गया।

विज्ञापन


धूमनगंज पुलिस ने मोहल्ले में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें दो बदमाश कैद थे। इसमें एक घर के अंदर गया और दूसरा बाहर पहरा दे रहा था। इसके बाद परिजनों ने इसकी पहचान कर ली। पता चला कि घर के अंदर जाने वाला उमेश शर्मा है, जो उनका पड़ोसी है। वहीं, दूसरा संजय गुप्ता है और वह कुछ समय पहले कुसुमलता के घर के सामने रहता था। लेकिन, अब वह घर बेचकर इसी मोहल्ले में किराये के मकान पर रहता है। पुलिस ने गिरफ्तार किया तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

विज्ञापन

After the murder of the female officer, preparations were made to dispose of the son
आरोपी उमेश की फोटो सीसीटीवी में कैद। - फोटो : अमर उजाला।

आरोपियों को भेजा जेल

जांच में सामने आया कि संजय गुप्ता कपड़े का सेल्समैन है और उमेश ई-रिक्शा चलाता है। पुलिस ने बताया कि उमेश का क्रिमिनल बैकग्राउंड है और उस पर कई मुकदमे हैं। वह जेल भी जा चुका है। उमेश के कब्जे से साढ़े आठ हजार व उसकी निशानदेही पर ईंट, खून से सना छींटदार गुलाबी कपड़ा बरामद किया है। रविवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

पत्नी को पीटने पर कुसुमलता लगाती थीं संजय को फटकार

संजय अक्सर पत्नी से मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर वह कुसुमलता के घर चली जाती थी। यह बात कुसुमलता से सहन नहीं होती थी और संजय को बुलाकर फटकार लगाती थीं। पिछले कई महीने से यही सिलसिला चलता रहा। इससे संजय कुसुमलता से बैर रखने लगा और उसकी व उसके बेटे की हत्या करने का प्लान बना लिया। संजय गुप्ता मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed