फतेहगढ़ जेल में बंद पूर्व ब्लाक प्रमुख चाका एवं सपा नेता दिलीप मिश्रा का एक और तीन मंजिला मकान सोमवार को पीडीए ने ढहा दिया गया। प्रयागराज विकास प्राधिकरण, तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने दोपहर बाद ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की, जो देर शाम तक चलती रही। इस दौरान पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। करीब तीन से चार करोड़ रुपए के इस मकान का नक्शा नहीं पास था। वहां कोई आ जा नहीं सकता था।
पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा के लाज के बाद तीन मंजिले मकान पर चला पीडीए का बुल्डोजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कबीना मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर 12 जुलाई 2010 में हुए रिमोट बम से जानलेवा हमले के आरोपी सपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख चाका दिलीप मिश्रा औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कला गांव का निवासी है। उस पर हत्या, जानलेवा हमले, रंगदारी, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, अपराधियों को शरण देने समेत चार दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे में पंजीकृत हैं।
गत मई माह में उसके बेटे शुभम मिश्रा के पूरा पांडेय, औद्द्योगिक क्षेत्र स्थित माया देवी स्मारक महाविद्यालय में खान मुबारक के शार्प शूटर नीरज सिंह उर्फ अखंड प्रताप सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उस दौरान शुभम मिश्रा भी गिरफ्तार हुआ था। दिलीप मिश्रा को दो दिन बाद पुलिस ने अप्रैल के डीपीएस स्कूल के समीप से दबोचा था। फिलहाल दिलीप मिश्रा फतेहगढ़ जेल में बंद है। जिला प्रशासन ने गत 10 और 11 सितंबर को दिलीप मिश्रा की कुल 12 अचल संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कुर्क किया था।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी शत शुक्ला के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र के सरस्वती हाइटेक सिटी के सामने मिर्जापुर राजमार्ग पर माफिया दिलीप मिश्रा का करीब 350 वर्गगज में तीन मंजिला मकान बिना नक्शा पास किए बनाया गया था। जिसके निचले हिस्से को व्यावसायिक और ऊपर के दो हिस्सों को आवासीय के तौर पर प्रयोग किया जा रहा था।
नक्शा न पास होने की वजह से ही इस मकान का ध्वस्तीकरण कराया गया है। इस मकान की कीमत करीब तीन से चार करोड़ रुपए आंकी गई है। इससे पहले दिलीप मिश्रा के औद्योगिक क्षेत्र के यूनाइटेड कॉलेज के सामने मिर्जापुर राजमार्ग पर ही स्थित तीन मंजिला छात्रावास गत चार अक्तूबर को पीडीए के अधिकरियों ने ढहवा दिया था। पीडीए अफसर शत शुक्ला ने बताया कि दिलीप मिश्रा