फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After several days, fog spoiled trains

कई दिन बाद पड़े कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल

Tue, 25 Feb 2020 12:52 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 Feb 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
After several days, fog spoiled trains
कोहरे के बीच से निकलती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
कई दिन बाद पड़े कोहरे से सोमवार को प्रयागराज जंक्शन आने वाली तमाम ट्रेनों का संचालन समय की पटरी से उतर गया। प्रयागराज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों देरी से यहां पहुंची। इस बीच रेलवे ने दिसंबर माह से निरस्त चल रही ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का निरस्तीकरण 31 मार्च 2020 तक कर दिया। हालांकि मार्च माह में कोहरा नहीं पड़ता है। ऐसे में ट्रेनों को निरस्त क्यों किया जा रहा है, इसका जवाब रेलवे अफसरों के पास भी नहीं है। 
विज्ञापन


उधर, सोमवार को पड़े कोहरे की वजह से प्रयागराज एक्सप्रेस सवा घंटे, दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस सवा दो घंटे, संगम एक्सप्रेस 3.25 घंटे, शिवगंगा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नई दिल्ली-मंडुवाडीह दो घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल तीन घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से आई। इसके अलावा कई अन्य ट्रेेनें भी घंटों देरी से यहां पहुंची। वहीं रेलवे द्वारा पिछले वर्ष कोहरे की वजह से निरस्त की गई तमाम ट्रेनों का निरस्तीकरण एक बार फिर से एक माह के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें 31 जनवरी तक ही निरस्त की गई थी, लेकिन उन्हें बाद में 29 फरवरी तक के लिए बढ़ाया गया था। अब निरस्तीकरण की अवधि 29 की जगह 31 मार्च 2020 कर दी गई है। 
विज्ञापन


जंक्शन आने वाली इन ट्रेनों का बढ़ाया गया है निरस्तीकरण


झांसी-कोलकाता- 27 मार्च तक, कोलकाता-झांसी- 29 मार्च तक, हटिया-आनंद विहार -31 मार्च तक, आनंद विहार-हटिया- एक अप्रैल तक, संतरागाची-आनंद विहार-30 मार्च तक, आनंद विहार-संतरागाची- 31 मार्च तक, चंडीगढ़-प्रयागराज संगम -31 मार्च तक, प्रयागराज संगम-चंडीगढ़- एक अप्रैल तक, आनंद विहार-सीतामढ़ी-31 मार्च तक, सीतामढ़ी-आनंद विहार- 02 अप्रैल तक, अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा-31 मार्च तक, दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा -02 अप्रैल तक, सियालदाह-अजमेर- एक अप्रैल तक, अजमेर-सियालदाह-31 अप्रैल तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों के फेरे में की गई है कमी

ट्रेनों का नाम        निरस्त होने का दिन

भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ - 5, 12, 19, 26 मार्च
आनंद विहार-भागलपुर गरीबरथ- 4, 11, 18, 25 मार्च
हावड़ा-श्रीगंगा नगर तूफान एक्स. - 1, 2, 4, 6, 8, 9, 11, 13, 15, 16, 18, 20, 22, 23, 25, 27, 29, 30 मार्च
श्रीगंगानगर-हावड़ा तूफान एक्स. - 3, 4, 6, 8, 10, 11, 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 25, 27, 29, 31 मार्च
गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्स. - 2, 9, 16, 23, 30 मार्च
नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्स. - 03, 10, 17, 24, 31 मार्च 
जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी - 05, 12, 19, 26 मार्च
नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी - 6, 13, 20, 27 मार्च
कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस    4, 11, 18, 25 मार्च
आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस    6, 13, 20, 27 मार्च
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed