फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After panchayat lasted two hours in the police station missing parrot returned home

गजब : दो साल से गायब तोते के लिए दो घंटे तक चली थाने में पंचायत, ऐसे हुई असली मालिक की पहचान

Mon, 19 Dec 2022 02:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Dec 2022 02:53 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के भडिवार गांव निवासी बूटी नाम की एक युवती ने रविवार को 112 नंबर पुलिस को सूचना दी कि मेरा तोता दो साल से खोया गया था, उसे गांव की है दूसरी महिला ने जबरन अपने पास रखा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनी।

विज्ञापन
After panchayat lasted two hours in the police station missing parrot returned home
शंकरगढ़ थाने में तोते को लेकर थाने में पंचायत चली। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रविवार को शंकरगढ़ थाने में एक रोचक पंचायत चली। करीब दो घंटे तक तोते के असली मालिक की पहचान के लिए दो घंटे तक पंचायत चली। इस दौरान तोता ने उस पर दावा करने वाली युवती का नाम बोल दिया। बाद में उसे पुलिस ने उसे असली मालिक मानते हुए तोता सौंप दिया। यह घटना दिनभर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। 

विज्ञापन



थाना क्षेत्र के भडिवार गांव निवासी बूटी नाम की एक युवती ने रविवार को 112 नंबर पुलिस को सूचना दी कि मेरा तोता दो साल से खोया गया था, उसे गांव की है दूसरी महिला ने जबरन अपने पास रखा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनी। यहां दोनों पक्ष तोते को अपना बताते रहे। यह देखकर दोनों पक्षों को तोता समेत शंकरगढ़ थाने ले जाया गया।

विज्ञापन

युवती और महिला से तोते के विषय में जानकारी ली गई। सूचना देने वाली युवती ने बताया कि मेरा तोता दो वर्ष पूर्व उड़ गया था। उस समय मैंने बहुत ढूंढा था पर वह नहीं मिला। जब मुझे पता चला कि मेरा तोता गांव में ही है तो मैंने इसे वापस मांगा, लेकिन महिला ने नहीं लौटाया। विपक्षी महिला ने बताया कि इसको मैने पांच साल से पाल रखा है।


शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि तोता उनका नाम बोल लेता है। जब तोते से नाम बुलवाया गया तो उसने उसने युवती का नाम स्पष्ट बोल दिया। इस पर पुलिस ने तोते का असली मालिक शिकायतकर्ता को मानते हुए उसे सौंप दिया। तोते के असली मालिक को लेकर थाने में पंचायत क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed