फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After Mukhtar, now preparations to bring Atik Ahmed to UP

मुख्तार के बाद अब अतीक अहमद को यूपी लाने की तैयारी

Thu, 08 Apr 2021 10:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Apr 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
After Mukhtar, now preparations to bring Atik Ahmed to UP
atiq ahmed
मुख्तार अंसारी के बाद अब अतीक अहमद को भी प्रदेश में वापस लाने की कवायद शुरू हो गई है। पुलिस विभाग में इस बात की सुगबुगाहट तेज है। अतीक के करीबियों में भी इस बात की चर्चा जोरों से है। देवरिया कांड के बाद अतीक को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अहमदाबाद जेल में भेजा गया था। तबसे अतीक वहीं पर है। माना जा रहा है कि अतीक ने वहां पर भी सेटिंग कर ली है। यहां तक कि वह जेल में मोबाइल का भी प्रयोग कर रहा है। इस बात की सूचना शासन तक पहुंची है। इसके बाद से ही उसे वापस लाने की सुगबुगाहट तेज हो गई है।
विज्ञापन


 अतीक अहमद अहमदाबाद जेल में बंद है। शासन को सूचना मिली है कि अतीक की वहां भी सेटिंग हो गई है। उसके तमाम लोग छोटी-मोटी धाराओं में अहमदाबाद जेल में बंद हैं। तमाम लोग प्रयागराज से जाकर वहां रह भी रहे हैं। अतीक जेल से ही अपने करीबियों से बात भी कर रहा है। तमाम बातें शासन तक पहुंचीं तो गुपचुप इसकी जांच भी कराई गई। पुलिस विभाग में सुगबुगाहट है कि जांच रिपोर्ट में भी इन्हीं सब बातों का जिक्र है। शासन अब जल्द ही अतीक की वापसी पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना था कि अगर जरूरत पड़ी तो कोर्ट में एप्लीकेशन देकर अपील की जाएगी। मुख्तार को जिस तरह से प्रदेश सरकार पंजाब से ले आई है, उससे अतीक के करीबियों को भी लगता है कि उसे भी जल्द यहां लाया जाएगा। इस बारे में पूछने पर कोई भी अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है। सभी का कहना है कि यह शासन स्तर का मामला है। वे इस पर कुछ भी नहीं कह सकते।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed