फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After killing the wife, the dead body was buried in the field

वारदात : पत्नी की हत्या कर शव खेत में गाड़ा, चार दिन बाद खेत में शव दिखा तो फैली सनसनी

Wed, 16 Nov 2022 07:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Nov 2022 07:39 PM IST
सार

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खंसार गांव के रहने वाले रामबहादुर ने अपनी पत्नी संगीता देवी (44) की 12 नवंबर की रात हत्याकर दी और घर से थोड़ी दूूरी पर स्थित अपने ही जोते हुए खेत में मेड़ के बगल गड्ढ़ा खोदकर शव को ठिकाने लगा दिया और खुद भी घर से फरार हो गया।

विज्ञापन
After killing the wife, the dead body was buried in the field
Prayagraj News : खेत में गड़े शव को खोदकर निकालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में गड्ढ़ा खोदकर गाड़ दिया और खुद घर से फरार हो गया। घटना के चौथे दिन मंगलवार को महिला का शव खेत में दिखा तो गांव में सनसनी फैल गई। हत्या की खबर से ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस के मुुताबिक रामबहादुर भारतीया नशे का आदी था। वह शराब पीकर घर आता तो पत्नी से तकरार होती थी। इससी विवाद में उसने संगीता की हत्या कर दी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति पर केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन



फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खंसार गांव के रहने वाले रामबहादुर ने अपनी पत्नी संगीता देवी (44) की 12 नवंबर की रात हत्याकर दी और घर से थोड़ी दूूरी पर स्थित अपने ही जोते हुए खेत में मेड़ के बगल गड्ढ़ा खोदकर शव को ठिकाने लगा दिया और खुद भी घर से फरार हो गया। उधर संगीता देवी जब सुबह घर पर नहीं दिखी तो परिजन खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

 

परिजन लगातार हर संभावित स्थानों पर खोजबीन में जुटे हुए थे। इसी बीच मंगलवार शाम करीब तीन बजे खेत में गाड़े गए स्थान पर कुत्तों ने मिट्टी हटा दिया तो उसका शव दिखने लगा। इस बीच उधर से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर पड़ी तो यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी फूलपुर यशपाल सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और गड्ढ़े में दबे शव को बाहर निकलवाया।


पुलिस के मुुताबिक रामबहादुर भारतीया नशे का आदी था। वह शराब पीकर घर आता तो पति- पत्नी में आए दिन तकरार हुआ करती थी। इसी बात को लेकर पत्नी-पत्नी में कहासुनी हुई तो 12 नवंबर की रात रामबहादुर ने पत्नी संगीता की हत्या कर शव को घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत में दफना दिया। कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी रामबहादुर की तलाश की जा रही है।


जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक महिला संगीता देवी के दो बेटे एवं तीन बेटियां हैं। बड़ा बेटा संजय मुंबई में रहकर नौकरी करता है, वहीं छोटा बेटा बब्लू घर पर है। तीन बेटियों में अभी एक की शादी हुई है। रामबहादुर नशे का आदी होने के साथ ही अवैध शराब का धंधा भी करता था। 

 

बेटी मनीषा ने कोतवाली में दी थी मां के गायब होने की तहरीर 
शनिवार की आधी रात बाद जब मृतका संगीता देवी घर से गायब हुई तो रविवार को दिन भर परिजन खोजबीन में लगे रहे। हर संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद भी उसका कोई अता पता नहीं चला तो मृतका संगीता की बेटी मनीषा भारतीया ने फूलपुर कोतवाली में मां के गायब होने की तहरीर दी थी। फूलपुर कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया कि मनीष की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस संगीता की खोजबीन में जुटी हुई थी। 


कुत्तो ने मिट्टी हटाई तो दिखा शव 
संगीता की हत्या का राज जल्द नहीं खुलता। मंगलवार को कुत्तों ने शव के ऊपर की मिट्टी हटा दी तो संगीता का शव चेहरे की तरफ दिखने लगा। इस दौरान उधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने देखा तो राज खुल गया।  

 

विज्ञापन

शराब का अवैध कारोबारी है रामबहादुर 
खंसार गांव में अपनी पत्नी की हत्या के बाद फरार रामबहादुर भारतीया शराब के नशे का आदी है। वह दिन में भी शराब पी लेता है। मंगलवार को इलाके में यह चर्चा आम रही कि वह शराबी होने के साथ ही अवैध शराब कारोबार भी करता है।  



मृतका के भाई ने दर्ज कराया हत्या का केस 
खंसार गांव में संगीता देवी की हत्या के मामले में मृतका के भाई प्रतापगढ़ के भीती गांव निवासी रमेश भारतीया ने अपने बहनोई रामबहादुर के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।  तहरीर में उसके साले ने बताया है कि रामबहादुर शराबी है और आए दिन संगीता को मारता पीटता था। शनिवार की रात उसने सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में गाड़ दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed