फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After Dwarpuja, Jaimal, the bride refused to marry, the commotion went on for hours

प्रयागराज : द्वारपूजा, जयमाल के बाद दुल्हन ने किया शादी से इनकार, घंटों चला हंगामा, बैरंग लौटी बरात

Thu, 09 Feb 2023 09:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 09:48 PM IST
सार

द्वारपूजा, जयमाल के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। पहले तो दुल्हन को मनाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो बरात बैरंग लौट गई। मामले को लेकर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
After Dwarpuja, Jaimal, the bride refused to marry, the commotion went on for hours
शादी, दुल्हन - फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

द्वारपूजा, जयमाल के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। पहले तो दुल्हन को मनाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो बरात बैरंग लौट गई। मामले को लेकर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। गुरुवार सुबह तक मामले को लेकर दोनों पक्ष गेस्ट हाउस में ही पंचायत करते रहे। जब बात नहीं बनी तो दोनों पक्ष नैनी थाने पहुंचे और यहां समझौता कर लिया।

विज्ञापन

नैनी थाना क्षेत्र के चकदाऊद नगर निवासी युवक की शादी चाका निवासी युवती से तय हुई थी। युवक दिल्ली में एकाउंटेंट है। नौ माह पहले दोनों की सगाई हुई थी। बुधवार को मेवालाल की बगिया स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी होनी थी।

विज्ञापन


रात करीब 11 बजे बरात पहुंची। द्वारपूजा और जयमाल के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। पहले तो वर व कन्या पक्ष के लोगों ने दुल्हन को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। दुल्हन का कहना था कि सगाई के बाद दूल्हे ने उससे कभी बात नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन के इनकार के बाद गेस्ट हाउस में घंटों हंगामे की स्थिति बनी रही। गुरुवार सुबह तक दोनों पक्षों में इसे लेकर पंचायत होती रही। इसके बाद दुल्हन ने 112 नंबर पर फोन कर मामले की शिकायत की। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। यहां पर भी घंटों बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। यहां दुल्हन ने बताया कि सगाई के बाद दूल्हा उससे बात नहीं करता था। वर पक्ष के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को रिसेप्शन पार्टी थी, जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed