फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After converting, the girl married her lover

धर्मपरिवर्तन कर युवती ने प्रेमी की शादी

Mon, 22 Nov 2021 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
After converting, the girl married her lover
प्रतीकात्मक
परिजन ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई तो खुद ही पहुंची थाने, बोली, बालिग हूं अपनी मर्जी से धर्म बदलकर की है शादी
विज्ञापन

शीशगढ़। प्रेम प्रसंग के चलते पांच दिन पहले एक युवती प्रेमी के साथ चली गई। युवती के पिता ने अपहरण का आरोप लगाते हुए प्रेमी के खिलाफ शीशगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। युवती को जब इस बात की जानकारी हुई तो शुक्रवार को वह खुद ही थाने पहुंच गई और खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही। शनिवार को पुलिस ने उसके कोर्ट में बयान कराए। कोर्ट में बयान के आधार पर उसे प्रेमी के साथ भेज दिया गया।

शीशगढ़ इलाके के एक गांव की युवती का दूसरे समुदाय के युवक से चार साल से प्रेम संबंध थे। पांच दिन पहले युवती रात में परिजन को बिना बताए प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। सुबह परिजन को जानकारी हुई तो उन्होंने प्रेमी के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी युवती को मिली तो शनिवार को थाने पहुंच गई और शीशगढ़ इंस्पेक्टर विनोद कुमार को बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी को भी थाने बुला लिया। शनिवार को मेडिकल के बाद युवती के कोर्ट में बयान कराए गए। कोर्ट में दिए बयान में उसने कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से धर्म बदलकर एक साल पहले गांव में मंदिर में प्रेमी से शादी कर चुकी है। अब वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। इस पर कोर्ट ने उसे प्रेमी के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed