फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   after bad touch beated to the lady

छेड़खानी के बाद घर में घुसकर युवती को पीटा, दोबारा रिपोर्ट दर्ज

Thu, 24 Mar 2022 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
after bad touch beated to the lady
हर्षवर्धन नगर मीरापुर की रहने वाली एक युवती के साथ कुछ लोगों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर पूरे घरवालों को पीटा। पुलिस से शिकायत की तो धारा 151 में मामले को रफादफा कर दिया गया। आरोपियों ने थाने से छूटते ही युवती के घर पर फिर हमला कर दिया। दूसरी बार पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

घटना होली वाले दिन 18 मार्च की है। युवती के घर में घुसकर छेड़खानी की गई। जब घर वालों ने विरोध किया तो दबंगों ने सभी को पीटा। पुलिस से शिकायत हुई। आरोपियों को पकड़ तो लिया गया लेकिन धारा 151 के तहत कार्रवाई कर छोड़ दिया गया। छूटने के बाद आरोपियों ने युवती के घर पर फिर हमला कर दिया। दबंगों ने युवती के पिता, भाई, मां आदि सभी को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। युवती किसी तरह महिला अधिकार संगठन के पास पहुंची। एसएसपी से मिलकर पूरी बात बताई और प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर पुनीत साहू, रिंकल साहू, टुन्नू सिंह, कुक्कू साहू, शिवम साहू और राजू चौरसिया समेत कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उनके खिलाफ मारपीट, धमकी, बलवा के साथ एससीएसटी एक्ट के तहत भी रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed