फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AE and Je fight in praygraj

एई दफ्तर में मारपीट के लिए एक्सईएन की नीतियां जिम्मेदार

Mon, 16 Sep 2019 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
AE and Je fight in praygraj
AE and Je fight in praygraj
लोक निर्माण विभाग श्रमिक यूनियन के महामंत्री ने लगाया आरोप, उच्चस्तरीय जांच कराने को उठी आवाज
विज्ञापन

प्रयागराज। एई दफ्तर में हुई मारपीट की घटना के लिए उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग श्रमिक यूनियन ने एक्सईएन की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। रविवार को हुई बैठक में यूनियन के महामंत्री राम सागर ने यह आरोप लगाया। उनका कहना था कि कुंभ के कार्यों के अटके भुगतान को लेकर जेई-ठेकेदारों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। जेई के साथ हुई मारपीट की घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की आवाज उठाई गई।

यूनियन कार्यालय में हुई बैठक में महामंत्री राम सागर ने अवर अभियंता व ठेकेदार के बीच मारपीट की घटना को दुर्भाग्यजनक करार दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए निर्माण खंड-4 के अधिशासी अभियंता की नीतियां ही जिम्मेदार हैं। रामसागर ने बताया कि जिस समय एई दफ्तर में जेई के साथ मारपीट हो रही थी, उस वक्त एक्सईएन हस्तक्षेप करने की बजाए अपना कार्यालय छोड़कर दूसरे खंडीय दफ्तर में चले गए थे। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं की समीक्षा कर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में स्थिति और चिंताजनक हो सकती है। इस दौरान रिक्त पदों पर भर्ती शुरू करने, पदोन्नति करने समेत वर्दी वितरण व अन्य समस्याओं की ओर अफसरों का ध्याना आकृष्ट कराया गया। इस मौके पर अवधेश यादव, नागेश्वर गिरि, मुस्तकीम अहमद, शोभनाथ द्विवेदी, रमेश कुमार, भोला निषाद, गोकुल गौतम समेत तमाम कर्मचारी उपस्थित थे। अध्यक्षता असीम कुमार मुखर्जी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed