फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocates' strike continues further strategy will be decided in Sunday's meeting

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन : अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, रविवार की बैठक में तय होगी आगे की रणनीति

Fri, 26 Aug 2022 09:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Aug 2022 09:42 PM IST
सार

 उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायमूर्ति की अगुवाई में हुई बैठक में बार के पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं का जल्द ही निराकरण कर दिया जाएगा लेकिन समस्या जस की तस है। अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
Advocates' strike continues further strategy will be decided in Sunday's meeting
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। अधिवक्ता हाईकोर्ट तो पहुंचे लेकिन उन्होंने न्यायिक कार्य नहीं किया। अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने से कोर्ट भी नहीं चली। दोपहर बाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक कर अपने आंदोलन को जारी रहने का निर्णय लिया। कहा कि इस संबंध में रविवार को बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन



इसके पूर्व अधिवक्ताओं ने पिछले दो दिनों की तरह शुक्रवार को भी हाईकोर्ट परिसर में जाने वाले प्रवेश द्वारों पर एकत्र होकर न्यायिक कार्य का विरोध किया। कहा कि बार एसोसिएशन के बार-बार मांग करने के बावजूद मुकदमों से जुड़ी सुनवाई की व्यवस्था को सुधारा नहीं जा रहा है। इसका खामियाजा वादकारियों और अधिवक्ताओं दोनों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायमूर्ति की अगुवाई में हुई बैठक में बार के पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं का जल्द ही निराकरण कर दिया जाएगा लेकिन समस्या जस की तस है। अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।


बैठक के दौरान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राजस्व परिषद बार एसोसिएशन के आंदोलन का समर्थन किया। महासचिव सत्यधीर सिंह जादौन ने कहा कि आंदोलन के संबंध में 28 अगस्त को बार के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। उसमें आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।


बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, नीरज कुमार त्रिपाठी, सुरेंद्र नाथ मिश्र, धर्मेंद्र सिंह यादव, संजय सिंह, यादवेश यादव, आशुतोष त्रिपाठी, उष्मा मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, पूजा सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed