{"_id":"5e4c372f8ebc3ef2d3537ec3","slug":"advocates-complaint-about-district-judge-allahabad-news-ald268880575","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति से की जिला जज की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति से की जिला जज की शिकायत
विज्ञापन
Advocates complaint about district judge
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार न्यायालय के नवीन भवन के शिलान्यास में अधिवक्ता संघ को तव्वजौ न देने का आरोप
प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ ने परिवार न्यायालय के नवीन भवन के शिलान्यास समारोह में जिला अधिवक्ता संघ को तव्वजौ न देने की शिकायत प्रशासनिक न्यायमूर्ति से की है। वकीलों का कहना है कि कार्यक्रम में वकीलों के प्रति जिला जज का रवैया उपेक्षापूर्ण रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चीफ जस्टिस गोेविंद माथुर थे। इसके मद्देनजर प्रशासनिक जज ने वकीलों को अपनी बात चीफ जस्टिस के समक्ष रखने का सुझाव दिया है।
इस पर अमल करते हुए जिला अधिवक्ता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार 19 फरवरी को दिन में एक बजे मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर से मुलाकात करेगा। इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। मंगलवार को इस मुद्दे पर संघ की आम सभा हुई जिसमें न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे, शीतला प्रसाद मिश्र, उमाशंकर तिवारी, भगवत प्रसाद पांडेय और मंत्री राकेश दुबे का प्रतिनिधिमंडल प्रशासनिक जज से मिलने गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिला जज का रवैया वकीलों के प्रति उपेक्षापूर्ण रहा।
मंत्री राकेश दुबे ने बताया कि बुधवार को वकीलों का प्रतिनिधिमंडल मुख्य न्यायाधीश से इस मुद्दे पर मुलाकात करेगा। वकीलों ने अधिवक्ता विजय द्विवेदी के घर पुलिस की दबिश के मामले में अबतक कोई कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई है। उल्लेखनीय है कि गत रविवार को कचहरी परिसर में परिवार न्यायालय के नवीन परिसर का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया था। अधिवक्ताओं का कहना है कि समारोह में वकीलों की उपेक्षा की गई।