फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocates cast their votes today in highcourt bar association election

28 पदों के लिए 193 उम्मीदवार आजमाएंगे किस्मत

Tue, 18 Feb 2020 10:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Advocates cast their votes today in highcourt bar association election
Advocates cast their votes today in highcourt bar association election
हाईकोर्ट बार चुनाव आज, 10705 मतदाता डालेंगे 20 बूथों पर वोट
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में होगा मतदान
प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। मतदान आज (19 फरवरी)सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा। मतदान के लिए हाईकोर्ट क्रिकेट ग्राउंड में पंडाल बनाया गया है। यहां कुल 20 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से दो बूथ वरिष्ठ अधिवक्ताओं और महिला वकीलों के लिए आरक्षित हैं, जबकि शेष 18 बूथों में से कहीं पर भी मतदान किया जा सकता है। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव के लिए इस बार नया सॉफ्टवेयर लाया गया है। एल्डर कमेटी ने इसका डेमो कराया ताकि इत्मीनान हो जाए कि सॉफ्टवेयर ठीक से काम कर रहा है।
मुख्य चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी ने बताया कि अधिवक्ता फुलड्रेस में बार एसोसिएशन की आईडी के साथ ही मतदान कर सकेंगे। आईडी की फोटोकॉपी जमा करनी होगी। मतदान स्थल पर गेट संख्या चार और पांच से प्रवेश मिलेगा। मतपत्रों को बिना मोड़े मतपेटिका में डालना होगा अन्यथा मत अमान्य कर दिया जाएगा। मतगणना का कार्य 22 फरवरी से प्रारंभ होगा। बुधवार को मतदान के बाद अगले दिन मतदान कर्मियों को आराम दिया जाएगा जबकि 21 को महाशिवरात्री का अवकाश होने के कारण शुक्रवार से मतगणना प्रारंभ होगी। सुरक्षा के मद्देनजर हर बूथ पर सीसीटीवी लगाया गया है। हर मतदाता का फोटो खींचा जाएगा। प्रत्येक दो बूथ पर एक मंच होगा जहां से मतदान पर नजर रखेगी जाएगी।
विज्ञापन

बार चुनाव-
पद- 28
प्रत्याशी 193
मतदान बूथ- 20
कुल मतदाता 10705(वरिष्ठ अधिवक्ता 90, महिला 506, आजीवन सदस्य 3599, सामान्य सदस्य 6475, सप्लीमेंट्री 35)
नई तकनीक से मतदान कराने की आपत्ति खारिज
-अध्यक्ष और महासचिव के प्रत्याशियों ने दी मंजूरी
प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव नई तकनीक के बजाए पुराने तरीके से कराने की मांग एल्डर कमेटी ने खारिज कर दी है। कमेटी ने तय योजना के अनुसार ही चुनाव कराने का निर्णय लिया है। एल्डर कमेटी के सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह ने इस मामले में आपत्ति की थी। उन्होंने चुनाव को लेकर चार सुझाव दिए थे जिस पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को एल्डर कमेटी की मीटिंग बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन वीसी मिश्र ने बताया कि टीपी सिंह के तीन सुझावों को स्वीकार कर लिया गया है मगर पुराने तरीके से चुनाव कराने की उनकी मांग अस्वीकार कर दी गई है। टीपी सिंह ने मतदान केलिए बनाए गए 20 बूथों पर क्रमवार या अल्फाबेट के आधार पर मतदाताओं की संख्या सुनिश्चित करने का सुझाव दिया था। उन्होंने इस बात पर आपत्ति की थी कि किसी भी बूथ पर मतदान करने की अनुमति देने से अव्यवस्था हो सकती है। एल्डर कमेटी ने इस सुझाव पर विचार के बाद इसे खारिज कर दिया। वीसी मिश्र ने बताया कि बैठक में अध्यक्ष और महासचिव पद के प्रत्याशियों से इस संबंध में वार्ता की गई। सभी प्रत्याशियों नेे नए नियम के अनुसार मतदान कराने पर सहमति दी है। इसी तरीके से पिछले चुनाव में मतदान कराए गए थे जो शांति पूर्वक संपन्न हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed