फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocates angry over lathi charge on lawyers in Hapur, demand for FIR against DM-SP

प्रयागराज : हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में भड़के अधिवक्ता, डीएम-एसपी के खिलाफ एफआईआर की मांग

Mon, 04 Sep 2023 12:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Sep 2023 12:36 PM IST
सार

अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी। जुलूस निकालकर हाईकोर्ट के सामने पहुंचे वकीलों ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। अधिवक्ताओं को लाठियों से पीटा जा रहा है और उनकी प्राथमकी भी नहीं दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
Advocates angry over lathi charge on lawyers in Hapur, demand for FIR against DM-SP
इलाहाबाद हाईकोर्ट के सामने प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में इलाहाबाद के अधिवक्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन और नारेबाजी की। हाईकोर्ट के सामने जुटे अधिवक्ताओं ने सरकार से हापुड़ के डीएम और एसपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। दोनों अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। साथ ही लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने की मांग की।

विज्ञापन





विज्ञापन






अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी। जुलूस निकालकर हाईकोर्ट के सामने पहुंचे वकीलों ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। अधिवक्ताओं को लाठियों से पीटा जा रहा है और उनकी प्राथमकी भी नहीं दर्ज की जा रही है। इस घटना से वकीलों में काफी आक्रोश है। जब तक अधिकारियों के खिलाफ कड़े कदम नहीं उठाए जाते तब तक वह शांत नहीं होंगे। अगर मांग पूरी नहीं की गई तो अधिवक्ता सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Advocates angry over lathi charge on lawyers in Hapur, demand for FIR against DM-SP
हापुड़ की घटना के विरोध में करछना में पुतला दहन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।

करछना में अधिवक्ताओं ने किया चक्काजाम, पुतला फूंका
 

 

हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की घटना के विरोध में बार एसोसिएशन करछना में अधिवक्ताओं ने तहसील में तालाबंद कर कार्य का बहिष्कार किया। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने करछना थाना के सामने करछना-कोहड़ार घाट पर चक्काजाम कर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस प्रशासन का पुलता भी फूंका गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed