{"_id":"5f4806f88ebc3e411324ba6c","slug":"advocate-satyendra-mishra-and-khalid-demise-due-to-corona-allahabad-news-ald284690146","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अधिवक्ता सत्येंद्र मिश्रा और खालिद के निधन पर वकीलों में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अधिवक्ता सत्येंद्र मिश्रा और खालिद के निधन पर वकीलों में शोक
Fri, 28 Aug 2020 03:34 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
advocate satyendra mishra and khalid demise due to corona
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। जिला न्यायालय के अधिवक्ता सत्येंद्र मिश्र गुड्डू और मोहम्मद खालिद खान के निधन पर वकीलों ने शोक जताया है। अधिवक्ता संघ के मंत्री राकेश कुमार दुबे ने बताया कि संघ के आजीवन सदस्य सत्येंद्र कुमार मिश्र गुड्डू का बीमारी के बाद बुधवार की रात निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को किया गया। संघ की शोक सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव जीतू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रख मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
अधिवक्ता सत्येंद्र मिश्र गुड्डू के संबंध में वकीलों ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह अत्यंत विनम्र मिलनसार और अधिवक्ताओं के हित में सदैव संघर्ष करने में आगे रहे हैं। जिला अधिवक्ता संघ की क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके थे। वह बीमार थे और लगभग छह माह से उनका इलाज चल रहा था। वहीं, संघ के एक वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद खालिद खान के निधन पर भी वकीलों ने शोक जताया है।
संघ के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, शीतला प्रसाद मिश्र, कृष्ण बिहारी तिवारी, राकेश तिवारी, पूर्व मंत्री अनिल तिवारी, राजेंद्र मिश्र रज्जू ,मनोज सिंह लोकेश, प्रमोद सिंह नीरज, अरुण उपाध्याय संघ के उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष इंद्रेश कुमार मिश्र, अली अहमद, अनिल कुमार शुक्ल, यंग लॉयर्स एसोसिएशन के अमिताभ दुबे , सुनील पांडे, रेवती रमण त्रिपाठी, नीरज कुमार त्रिपाठी अतुल पांडे, सुमित शुक्ला और संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता यतींद्र मिश्र, बीके राय, जगदीश कुमार त्रिपाठी, मनीष खन्ना, कुश पांडे, देवेश शुक्ला सहित अन्य अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सत्येंद्र मिश्र के निधन पर शोक जताया है।