फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocate abstained from judicial work in protest against Hapur incident, expressed displeasure by burning effi

प्रयागराज : हापुड़ की घटना के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, पुतला दहन कर जताई नाराजगी

Wed, 30 Aug 2023 12:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Aug 2023 12:06 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने जुलूस की शक्ल में नारेबाजी की और पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया। हापुड़ की घटना को लेकर अधिवक्ता काफी आक्रोशित दिखे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। 

विज्ञापन
Advocate abstained from judicial work in protest against Hapur incident, expressed displeasure by burning effi
हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर पुतला फूं - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हापुड़ में वकीलों पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में इलाहाबाद हाईकोर्ट और जिला न्यायालय के अधिवक्ता बुधवार को हड़ताल पर रहे। वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला भी दहन किया। 

विज्ञापन





विज्ञापन





हापुड़ में वकीलों पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिववक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। यूपी बार काउंसिल ने इसकी घोषणा मंगलवार को ही कर दी थी। वकीलों ने बैठक कर घटना की कड़ी निंदा की और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। इसी तरह जिला कचहरी के अधिवक्ताओं ने भी हापुड़ की घटना को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बैठक कर घटना की कड़ी निंदा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के खिलाफ की गई नारेबाजी

हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ता बुधवार को हड़ताल पर रहे। मंगलवार देर रात यूपी बार काउंसिल ने इसका निर्णय लिया है। बार कौंसिल ने हापुड़ के डीएम, एसपी और संबंधित सीओ का 48 घंटे के अंदर तबादला करने की मांग की। दोषी पुलिस अफसरों-कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की गई।
बार काउंसिल ने चेतावनी भी दी कि यदि सरकार कार्रवाई नहीं करती तो तीन सितंबर को बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

बार काउंसिल अध्यक्ष शिव कुमार गौड़ ने बताया कि लखनऊ और उसके आसपास के जिलों के अधिवक्ताओं का आह्वान किया गया है कि वे एकजुट होकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपें। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और सचिव नितिन शर्मा की अगुवाई में हुई बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बार काउंसिल ऑफ इंडिया और यूपी बार काउंसिल को पत्र भेजकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की गई है। केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नायक ने भी न्यायिक जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। 

हापुड़ में हुआ था लाठीचार्ज

यूपी के हापुड़ जिले में पुलिस ने मंगलवार को अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। विरोध कर रहे अधिवक्ताओं से कोतवाली पुलिस की जमकर नोकझोंक और खींचातानी हुई। पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज कर जाम खुलवाया। 

हापुड़ में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महिला अधिवक्ता एवं उसके पिता के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भी न्यायिक कार्य नहीं किया और तहसील चौपला पर जाम लगा दिया। अधिवक्ता मुकदमा वापस लिए जाने की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed