फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Admit card released for PCS main examination, 3852 candidates registered for recruitment to 254 posts.

यूपीपीसीएस : पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 254 पदों पर भर्ती के लिए 3852 अभ्यर्थी पंजीकृत

Sun, 17 Sep 2023 04:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Sep 2023 04:50 PM IST
सार

पीसीएस की 254 रिक्तियों के सापेक्ष 4047 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले पांच लाख 65 हजार 459 अभ्यर्थियों में से तीन लाख 45 हजार 22 अभ्यर्थी 14 मई को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Admit card released for PCS main examination, 3852 candidates registered for recruitment to 254 posts.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2023 की मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र शनिवार को जारी कर दिए। मुख्य परीक्षा 26 से 29 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रयागराज में चार और लखनऊ में एक केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन


पीसीएस की 254 रिक्तियों के सापेक्ष 4047 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले पांच लाख 65 हजार 459 अभ्यर्थियों में से तीन लाख 45 हजार 22 अभ्यर्थी 14 मई को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग ने 23 सितंबर से एक अक्तूबर तक मुख्य परीक्षा की तिथियां आरक्षित रखीं थीं, लेकिन 15 से 24 सितंबर तक संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा-2023 का आयोजन होने से पीसीएस मुख्य परीक्षा 26 सितंबर से कराई जा रही है।
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा में 3852 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 26 से 29 सितंबर तक दो पालियों में सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। कुछ दिन पहले आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए 153 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिया था और 12 सितंबर तक उनसे आपत्तियां मांगी थीं। इनमें से 24 अभ्यर्थियों ने अपीलीय प्रत्यावेदन दिए, लेकिन उनके प्रत्यावेदनों को निरस्त कर दिया गया। अब ये 153 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेंटल सर्जन परीक्षा के लिए आवेदन की हार्डकॉपी जमा करने की तिथि बढ़ी

डेंटल सर्जन (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2023 के लिए आवेदन करने वाले 1886 अभ्यर्थियों ने आवेदन की हार्डकॉपी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में जमा नहीं की है। समस्त अभिलेखों सहित हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि चार अगस्त निर्धारित की गई थी। आयोग ने हार्डकॉपी जमा न करने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की है और इन्हें अंतिम अवसर प्रदान करते हुए हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर तक बढ़ा दी है। अभ्यर्थी 25 सितंबर या इससे पूर्व शाम पांच बजे तक पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से या हाथों हाथ आयोग में हार्डकॉपी जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed