फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Admission process will start in the state university from May 20, will be in 'December', examination of odd semesters

राज्य विवि में 20 मई से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया, दिसंबर में होगी विषम सेमेस्टर की परीक्षा

Tue, 05 Apr 2022 11:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 Apr 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Admission process will start in the state university from May 20, will be in 'December', examination of odd semesters
Admission - फोटो : Social media
कोविड की तीसरी लहर के बाद प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय ने नए सत्र को पटरी पर लाने के लिए शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं एक्टिविटी कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर के अनुसार राज्य विश्वविद्यालय में पंजीकरण एवं प्रवेश की प्रक्रिया इस वर्ष 20 मई से 31 जुलाई तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी होने के बाद राज्य विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-23 के तहत प्रवेश परीक्षा लेकर सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम जारी करने तक का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। कैलेंडर में स्पष्ट कर दिया गया है कि विषम सेमेस्टर के शिक्षण कार्य की शुरुआत एक अगस्त 2022 से होगी। वहीं, नए प्रवेशित छात्रों के लिए प्रतिबोधात्मक कार्यक्रम (इंडक्शन प्रोग्राम) पांच से 10 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन



संस्कृत सप्ताह पांच से 12 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। संबद्ध महाविद्यालयों में 15 सितंबर तक छात्र-छात्राओं के परीक्षा शुल्क एवं अन्य शुल्क जमा किए जाएंगे। इसके अलावा हिंदी पखवाड़ा 14 से 29 सितंबर तक, दशहरा अवकाश पांच अक्तूबर और दीपावली अवकाश 24 अक्तूबर को होगा। स्नातक विषम सेमेस्टर (1, 3, 5 एवं 7) और परास्नातक विषम सेमेस्टर (1 एवं 3) की परीक्षाएं एक से 20 दिसंबर तक होंगी और 20 दिसंबर से तीन जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, सम सेमेस्टर का शिक्षण कार्य चार जनवरी 2023 से शुरू होगा। सांस्कृतिक, आध्यात्मिक विचार मंथन का आयोजन 12 जनवरी 2023 को किया जाएगा। विभागीय संगोष्ठी, सम्मेलन, कार्यशाला, व्याख्यान का आयोजन 20 फरवरी से 20 मार्च तक किया जाएगा।


इसके बाद एक से 20 मई तक स्नातक सम सेमेस्टर (2, 4, 6 एवं 8) और परास्नातक सम सेमेस्टर (2 एवं 4) की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 30 मई से 28 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा और 30 जून को परीक्षाफल की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed