फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Admission: PG admission in Allahabad University from next week, departments will start admission by issuing cutoff from their level

दाखिला : इलाहाबाद विवि में पीजी प्रवेश अगले हफ्ते से, विभाग अपने स्तर से कटआफ जारी कर शुरू करेंगे प्रवेश

Sat, 04 Dec 2021 08:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Dec 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Admission: PG admission in Allahabad University from next week, departments will start admission by issuing cutoff from their level
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश अगले सप्ताह से शुरू होंगे। प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से छह दिसंबर को इविवि के सभी विभागों और संघटक महाविद्यालयों को पीजी के सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम भेज दिए जाएंगे। इसके बाद विभाग स्तर से कटऑफ जारी कर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

विज्ञापन


कोविड के कारण इस बाद सत्र काफी पिछड़ गया है। ऐसे में इविवि प्रशासन पर स्नातक और परास्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का दबाव है ताकि नए सत्र में कक्षाओं को संचालन जल्द शुरू किया जा सके और आगामी परीक्षाएं प्रभावित न हों। इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से पीजी के सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन


ये परिणाम अब विभागों को भेजे जाएंगे और इसके बाद विभाग अपने स्तर से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करेंगे। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी ने बताया कि सोमवार को पीजी प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम विश्वविद्यालय के सभी विभागों और संघटक महाविद्यालयों को भेज दिए जाएंगे। इसके बाद विभागों में पीजी प्रवेश लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इविवि में बीएससी मैथ्स और बायो में प्रवेश पांच को
इविवि में पांच दिसंबर को बीएससी मैथ्स और बीएससी बायोलॉजी में प्रवेश लिए जाएंगे। बीएससी मैथ्स में प्रवेश के लिए ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 155 या अधिक अंक और बीएससी बायो में एसटी वर्ग में 58 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया है। इसके साथ ही शनिवार को बीएससी मैथ्स में अनारक्षित श्रेणी के 41 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए। 

एडीसी में स्नातक प्रवेश छह से
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में स्नातक प्रवेश की प्रक्रिया छह दिसंबर से शुरू होगी। बीकॉम में प्रवेश के लिए सभी वर्ग 160 या अधिक अंक पाने वाले छात्रों, बीएसी में 160 या अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं, बीएसी में 160 या अधिक अंक पाने वाले छात्रों को कीडगंज परिसर और बीकॉम में प्रवेश के लिए सभी वर्ग 165 या अधिक अंक पाने वाली छात्राओं, बीए में 160 या अधिक अंक पाने वाली छात्राओं को जीरो रोड परिसर में बुलाया गया है। रिपोर्टिंग समय सुबह नौ से 11 बजे और प्रवेश का समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है।

ईश्वर शरण में स्नातक, बीवोक में प्रवेश पांच को
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में पांच दिसंबर को बीकॉम में प्रवेश के लिए सभी वर्ग में 137 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 70 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों, बीएससी बायो में प्रवेश के लिए सभी वर्ग में 125 या अधिक अंक पाने वाले एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों और बीएससी मैथ्स में सभी वर्ग में 140 या अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश ऑनलाइन होगा।

इसके अलावा बीवोक फूड प्रोसेसिंग एवं बीवोक ऑटोमोबाइल में भी प्रवेश शुरू हैं। इसके लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र 15 हजार रुपये शुल्क, हाईस्कूल अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र, इंटरमीडिएट अंक पत्र, टीसी, चरित्र प्रमाणपत्र, चार फोटो के साथ सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक काउंसलिंग के लिए कॉलेज में उपस्थित हों। जो छात्र इविवि की प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं, वे भी प्रवेश ले सकते हैं। 

एसएस खन्ना में बीकॉम प्रवेश की मेरिट जारी
एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेाश् शुरू हो गए हैं। नोटिस बोर्ड पर प्रथम मेरिट लिस्ट लगा दी गई है। एससी-एसटी वर्ग की जिन छात्राओं ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की परीक्षा दी है, वे तुरंत प्रवेश ले सकती हैं। उनके लिए कोई कटऑफ निर्धारित नहीं है।

राजर्षि टंडन में बीए, बीकॉम, एमए में प्रवेश शुरू
राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में सत्र 2021-22 के लिए बीए एवं बीकॉम और एमए में प्रवेश के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्राएं कार्यदिवसों में सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक कॉलेज से प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed